फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami joined virtually from New Delhi and reviewed the arrangements for Chardham Yatra Uttarakhand News

Uttarakhand: चारधाम यात्रा को लेकर सीएम धामी ने की बैठक, जनता से फीडबैक लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

Sat, 18 May 2024 01:37 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 18 May 2024 01:37 PM IST
सार

मुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली से चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं के संबंध समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को चार धाम के दर्शन करवाना हमारी जिम्मेदारी है।

विज्ञापन
CM Dhami joined virtually from New Delhi and reviewed the arrangements for Chardham Yatra Uttarakhand News
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं के संबंध की समीक्षा करते हुए चार धाम ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाएं जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा आने वाले साल में भी चारधाम यात्रा और अधिक बढ़ने वाली है।

विज्ञापन


चारधाम यात्रा, कावड़ यात्रा, पूर्णागिरी यात्रा सहित प्रदेश के अंदर संपन्न होने वाली विभिन्न यात्राओं के कुशल प्रबंधन और संचालन के लिए आवश्यकता अनुसार यात्रा प्राधिकरण की ओर भी विचार किया जाए।  शनिवार को नई दिल्ली से ही वर्चुअल माध्यम से जुड़े सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड में प्रवेश कर रहे प्रत्येक श्रद्धालु को चारधाम के दर्शन करवाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


अधिकारियों को हमेशा अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
हमने श्रद्धालुओ का सहभागी बनकर यात्रा संपन्न करवानी है। उन्होंने यात्रा को लेकर अधिकारियों को हमेशा अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए। उन्होंने होल्डिंग पॉइंट्स पर सभी मूलभूत सुविधाओं के साथ ही शौचालयो की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2024: रील पर रोक...आस्था, परंपरा और रीति रिवाजों को चोट न पहुंचाने की अपील

अत्यधिक भीड़ बढ़ने पर गाड़ियों की निकासी के लिए वैकल्पिक मार्गो पर विचार किए जाने की बात कही। साथ ही अधिकारियों को यात्रा मार्ग पर नियमित रूप से सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी छुट्टियों एवं वीकेंड के दृष्टिगत भी सभी तैयारियां पूर्ण करें। उन्होंने हरिद्वार, देहरादून, पौड़ी, टिहरी, रूद्रप्रयाग, चमोली एवं उत्तराकाशी के जिलाधिकारी एवं प्रशासन से आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा सभी अधिकारी ग्राउंड में जाकर  श्रद्धालुओ से फीडबैक भी लें ताकि समय रहते छोटी कमियों को भी दूर किया जाए । 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed