फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami instructions to the officers, If Guldar attacks, Forest Officer-DFO will be responsible

मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं पर सीएम सख्त: धामी ने कहा गुलदार हमला करता है तो वनाधिकारी-डीएफओ होंगे जिम्मेदार

Tue, 05 Apr 2022 05:08 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 05 Apr 2022 05:08 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने गुलदार के मानव आक्रमण से संबंधित चिन्हित स्थानों के लिए एक्शन प्लान तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि वन क्षेत्र में अवैध खनन व अवैध पातन पर सख्त कारवाई की जाए। साथ ही वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाए।

विज्ञापन
CM Dhami instructions to the officers, If Guldar attacks, Forest Officer-DFO will be responsible
pushkar singh dhami - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

प्रदेश में आए दिन लोग गुलदार के हमले में जान गंवा रहे हैं। मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विभागों के समन्वय से एक टास्क फोर्स बनाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि किसी क्षेत्र में बच्चे या किसी और पर गुलदार हमला करता है, तो इसके लिए संबंधित क्षेत्र के वनाधिकारी एवं डीएफओ की जिम्मेदारी तय की जाए।

विज्ञापन

 
सचिवालय में वन विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि गुलदार के मानव आक्रमण से संबंधित चिन्हित स्थानों के लिए एक्शन प्लान तैयार किया जाए। वन क्षेत्र में अवैध खनन व अवैध पातन पर सख्त कारवाई की जाए। वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाए।
विज्ञापन


वनों के संरक्षण व वनाग्नि को रोकने के लिए वन विभाग की ओर से जन जागरूकता के साथ जन सहभागिता पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वनों के संरक्षण, मानव एवं वन्यजीवों के संघर्ष को कम करने, भूस्खलन को कम करने के लिए वन विभाग की ओर से इनोवेटिव प्रयास किए जाएं। इनोवेटिव कार्यों के लिए वन विभाग के अधिकारियों को लक्ष्य दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...कूड़ा निस्तारण केंद्र में लगी भीषण आग: 32 गाड़ी पानी डालने के बाद भी नहीं बुझी, जहरीले धुएं का गुबार फैलने से मचा हड़कंप

जंगली जानवरों से किसानों को नुकसान न हो, इसके लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाई जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी कार्य किए जा रहे हैं, वह धरातल पर दिखें। बैठक में वन मंत्री सुबोध उनियाल, मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख वन संरक्षक विनोद कुमार सिंघल, महाप्रबंधक वन निगम डीजेके शर्मा, प्रमुख वन संरक्षक ज्योत्सना शिथलिंग और वन विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Guldar attacks
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed