{"_id":"624c28f6b0d4fb4f615ad643","slug":"cm-dhami-instructions-to-the-officers-if-guldar-attacks-forest-officer-dfo-will-be-responsible","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं पर सीएम सख्त: धामी ने कहा गुलदार हमला करता है तो वनाधिकारी-डीएफओ होंगे जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं पर सीएम सख्त: धामी ने कहा गुलदार हमला करता है तो वनाधिकारी-डीएफओ होंगे जिम्मेदार
Tue, 05 Apr 2022 05:08 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Tue, 05 Apr 2022 05:08 PM IST
सार
मुख्यमंत्री ने गुलदार के मानव आक्रमण से संबंधित चिन्हित स्थानों के लिए एक्शन प्लान तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि वन क्षेत्र में अवैध खनन व अवैध पातन पर सख्त कारवाई की जाए। साथ ही वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाए।
विज्ञापन
pushkar singh dhami
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में आए दिन लोग गुलदार के हमले में जान गंवा रहे हैं। मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विभागों के समन्वय से एक टास्क फोर्स बनाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि किसी क्षेत्र में बच्चे या किसी और पर गुलदार हमला करता है, तो इसके लिए संबंधित क्षेत्र के वनाधिकारी एवं डीएफओ की जिम्मेदारी तय की जाए।
विज्ञापन
सचिवालय में वन विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि गुलदार के मानव आक्रमण से संबंधित चिन्हित स्थानों के लिए एक्शन प्लान तैयार किया जाए। वन क्षेत्र में अवैध खनन व अवैध पातन पर सख्त कारवाई की जाए। वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाए।
विज्ञापन
वनों के संरक्षण व वनाग्नि को रोकने के लिए वन विभाग की ओर से जन जागरूकता के साथ जन सहभागिता पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वनों के संरक्षण, मानव एवं वन्यजीवों के संघर्ष को कम करने, भूस्खलन को कम करने के लिए वन विभाग की ओर से इनोवेटिव प्रयास किए जाएं। इनोवेटिव कार्यों के लिए वन विभाग के अधिकारियों को लक्ष्य दिया जाए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...कूड़ा निस्तारण केंद्र में लगी भीषण आग: 32 गाड़ी पानी डालने के बाद भी नहीं बुझी, जहरीले धुएं का गुबार फैलने से मचा हड़कंप
जंगली जानवरों से किसानों को नुकसान न हो, इसके लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाई जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी कार्य किए जा रहे हैं, वह धरातल पर दिखें। बैठक में वन मंत्री सुबोध उनियाल, मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख वन संरक्षक विनोद कुमार सिंघल, महाप्रबंधक वन निगम डीजेके शर्मा, प्रमुख वन संरक्षक ज्योत्सना शिथलिंग और वन विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Guldar attacks