फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami instructions to officials For an authority and start preparing for next year yatra Char Dham Yatra

Uttarakhand: प्राधिकरण गठित कर अगले वर्ष की यात्रा तैयारियों में जुटें, सीएम बोले-सभी हितधारकों की ली जाए राय

Fri, 22 Nov 2024 11:29 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 22 Nov 2024 11:29 AM IST
सार

सीएम धामी ने कहा कि शीघ्र प्राधिकरण का गठन कर अधिकारी 2025 की चारधाम यात्रा की तैयारियों में जुट जाएं। प्राधिकरण गठन से पहले सभी हितधारकों की राय ली जाए।

विज्ञापन
CM Dhami instructions to officials For an authority and start preparing for next year yatra Char Dham Yatra
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यात्रा प्राधिकरण का गठन कर अधिकारी अगले साल की चारधाम यात्रा के लिए अभी से तैयारियों में जुट जाएं। उन्होंने राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों के लिए हर समाप्त उच्च स्तर पर समीक्षा करने के निर्देश दिए। कहा, इस साल चारधाम यात्रा सकुशल संपन्न हो गई। यात्रा प्रदेश की आर्थिकी का आधार है।

विज्ञापन


यात्रा के लिए बेहतर व्यवस्था और प्रबंधन के लिए शीघ्र प्राधिकरण का गठन कर अधिकारी 2025 की चारधाम यात्रा की तैयारियों में जुट जाएं। प्राधिकरण गठन से पहले सभी हितधारकों की राय ली जाए। साथ ही बाहर से आने वाले तीर्थयात्रियों व पर्यटकों की सुविधा के लिए पर्यटन विभाग की वेबसाइट को और अधिक बेहतर बनाया जाए, जिससे यात्रा संबंधित सभी जानकारी वेबसाइट पर ही मिल जाए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun Car Accident: ड्राइवर के करीब पुलिस, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी...घायल सिद्धेश की हालत में भी सुधार
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कहा, आपदा काल में क्षतिग्रस्त मुख्य मार्गों के साथ ही आंतरिक मार्गों को भी प्राथमिकता पर ठीक किया जाए। सीएम ने कहा कि,प्रदेश में राष्ट्रीय खेल का आयोजन महत्वपूर्ण है। उन्होंने तैयारियों के लिए सचिव स्तर के अधिकारियों को जिम्मेदारी देने के साथ ही मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हर सप्ताह समीक्षा बैठक करने के लिए निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed