फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami initiative Review of constituencies of Congress BSP and Independent MLAs today Uttarakhand news

Uttarakhand: पहल...कांग्रेस, बसपा और निर्दलीय विधायकों के विस क्षेत्रों की आज समीक्षा करेंगे मुख्यमंत्री धामी

Thu, 20 Apr 2023 10:24 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 20 Apr 2023 10:24 AM IST
सार

सीएम धामी ने गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा विधायकों के विधानसभा क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा से आगाज किया था। उनकी इस पहल के बाद विपक्षी विधायकों ने अपने चुनाव क्षेत्रों में विकास कार्यों की समीक्षा का मसला उठाया था। सीएम ने आश्वस्त किया था कि वे प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों के विकास की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

विज्ञापन
CM Dhami initiative Review of constituencies of Congress BSP and Independent MLAs today Uttarakhand news
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने वादे के अनुसार विपक्ष और निर्दलीय विधायकों के विधासभा क्षेत्रों की विकास योजनाओं की समीक्षा करने की शुरुआत करने जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को उन्होंने गढ़वाल मंडल के कांग्रेस, बसपा और निर्दलीय विधायकों को बैठक के लिए आमंत्रित किया है। यह बैठक सचिवालय में होगी।

विज्ञापन

बता दें कि मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्रों में विकास की गति को बढ़ाने के लिए दो पहल की थी। पहली पहल के तहत उन्होंने सभी विधायकों से अपने-अपने चुनाव क्षेत्रों से विकास योजनाओं के 10 औचित्यपूर्ण प्रस्ताव मांगें थे। दूसरी पहल विधानसभा क्षेत्रों के विकास कार्यों की समीक्षा की है।

विज्ञापन


विकास की प्रगति की समीक्षा करेंगे

उन्होंने गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा विधायकों के विधानसभा क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा से आगाज किया था। उनकी इस पहल के बाद विपक्षी विधायकों ने अपने चुनाव क्षेत्रों में विकास कार्यों की समीक्षा का मसला उठाया था। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया था कि वे प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों के विकास की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक मुख्यमंत्री गढ़वाल के अलावा टिहरी और अल्मोड़ा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत भाजपा शासित विधानसभा क्षेत्रों की समीक्षा कर चुके हैं। बृहस्पतिवार को वह कांग्रेस, निर्दलीय और बसपा विधायकों के साथ विधानसभा क्षेत्रों के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: वनों से धार्मिक अतिक्रमण हटाने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त, पहले से चल रही कार्रवाई, अब होगी तेज

इन विधानसभा क्षेत्रों की करेंगे समीक्षा

यमुनोत्री, बदरीनाथ, प्रतापनगर, चकराता, ज्वालपुर, भगवानपुर, झबरेड़ा, पिरानकलियर, मंगलौर, लक्सर, खानपुर, हरिद्वार ग्रामीण


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed