फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami initiative 10th 12th Toppers will become DM and SP for a day instructions to make plan Uttarakhand

Uttarakhand: पहल...एक दिन के DM और SP बनेंगे 10वीं-12वीं के टॉपर्स, सीएम ने दिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश

Tue, 17 Jun 2025 09:36 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 17 Jun 2025 09:36 AM IST
सार

उत्तराखंड बोर्ड के टॉपर्स छात्रों को एक दिन के डीएम और एसपी बनने का मौका मिलेगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रेरणादायी पहल का उद्देश्य मेधावी छात्रों को प्रशासनिक अनुभव कराना और उनमें आत्मविश्वास जगाना है, ताकि वे उच्च लक्ष्य की ओर प्रेरित हों।

विज्ञापन
CM Dhami initiative 10th 12th Toppers will become DM and SP for a day instructions to make plan Uttarakhand
सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रदेश में उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 10वीं और 12वीं की परीक्षा में सर्वोच्च्च स्थान प्राप्त करने वाले मेधावियों को एक उनके जनपद में एक दिन का जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उच्चाधिकारियों को इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तानों को पत्र लिखने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


शासन स्तर पर इसके लिए एक कार्ययोजना बनाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रेरणादायी पहल का उद्देश्य मेधावी छात्रों को प्रशासनिक अनुभव कराना और उनमें आत्मविश्वास जगाना है, ताकि वे उच्च लक्ष्य की ओर प्रेरित हों। यह योजना जल्द ही जिलों में लागू होगी।

विज्ञापन

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने ‘नदी उत्सव’ आयोजित करने के भी निर्देश दिए। राज्य की प्रमुख नदियों के नाम पर यह उत्सव जनसहभागिता के माध्यम से आयोजित किए जाएंगे। इस आयोजन का उद्देश्य नदियों की सफाई, स्वच्छता, पुनर्जीवन और संरक्षण को जन अभियान का रूप देना है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...केदारनाथ हेलिकॉप्टर क्रैश: बुरी तरह जले शव...घड़ी, कंगन, चेन से हुई पहचान, पोस्टमार्टम करने वाली टीम भी हैरान

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की नदियां केवल जलस्रोत ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और जीवनशैली का हिस्सा हैं। ‘नदी उत्सव’ के माध्यम से आम जन को जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। जानकारों का मानना है कि धामी सरकार की इस पहल से न केवल मेधावी विद्यार्थियों को सम्मान देने की दिशा में एक सकारात्मक कदम होगा बल्कि पर्यावरण संरक्षण की ओर भी एक सशक्त प्रयास है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed