फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM dhami Inaugurates New production unit of Dixon Technologies India Limited in dehradun

Dehradun: सीएम धामी बोले- 70 फीसदी युवाओं को रोजगार देने के लिए ठोस नीति बना रही सरकार

Fri, 23 Feb 2024 06:48 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, सेलाकुई(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, सेलाकुई(देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 23 Feb 2024 06:48 PM IST
सार

सीएम ने कहा कि युवा आज इस कंपनी में काम कर रहे हैं। कल वही युवा अपने उद्योग भी स्थापित करेंगे। कहा कि सरकार प्रदेश के 70 फीसदी युवाओं को नौकरी देने के लिए ठोस नीति बना रही है।

विज्ञापन
CM dhami Inaugurates New production unit of Dixon Technologies India Limited in dehradun
सीएम धामी ने सेलाकुई में किया कंपनी की प्रोडक्शन यूनिट का उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई स्थित डिक्सन टेक्नोलॉजीज इंडिया लिमिटेड की नई उत्पादन ईकाई का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड विकास के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। कहा कि अभी कुछ समय पूर्व देश-विदेश के उद्योगपतियो को उत्तराखंड में उद्योग स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया गया था।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार चाहती हैं कि राज्य के युवाओं को अपने ही प्रदेश में नौकरियां मिलें। युवा आज इस कंपनी में काम कर रहे हैं। कल वही युवा अपने उद्योग भी स्थापित करेंगे। कहा कि सरकार प्रदेश के 70 फीसदी युवाओं को नौकरी देने के लिए ठोस नीति बना रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार को उद्घाटन कार्यक्रम में डिक्सन कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट और प्रबंध निदेशक अतुल बी लाल ने कहा कंपनी वर्तमान में 25 हजार कर्मचारियों को प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मुहैया करवा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Kotdwar: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने लैंसडौन में किया डॉप्लर रडार का लोकार्पण, मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी


बताया कि वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने 12000 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। कंपनी इलेक्ट्रॉनिक्स, घरेलू उपकरणों, एलईडी लाइट, मोबाइल फोन, सुरक्षा निगरानी प्रणाली, आईटी हार्डवेयर उत्पादों, दूरसंचार और नेटवर्किंग प्रोडक्ट्स, वैयरेबल्स और रेफ्रिजरेटर आदि का निर्माण कर रही है।

वहीं, नेशनल अप्रेंटिसशिप एंड प्रमोशन स्कीम में सरकार के साथ भागीदारी कर कौशल विकास और सामाजिक समावेश में सक्रीय रूप से कार्य किया जा रहा है। कंपनी के नई उत्पादन ईकाई में करीब एक हजार लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इस दौरान सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर और कंपनी के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed