{"_id":"67651c6fd69529b94e075c18","slug":"cm-dhami-inaugurated-and-laid-the-foundation-stone-of-50-schemes-haridwar-uttarakhand-news-in-hindi-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: धर्मनगरी को मिली कईं सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने 50 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: धर्मनगरी को मिली कईं सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने 50 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
Fri, 20 Dec 2024 01:09 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 20 Dec 2024 01:09 PM IST
सार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 54 करोड़ 31 लाख 55 हजार की लागत से बनीं परियोजनाओं की शिलान्यास और लोकापर्ण किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की ओर से निर्मित सिटी स्पोर्ट्स कंपलेक्स का लोकार्पण किया। सीएम ने खनन न्यास निधि से कराए जाने वाली कुल 50 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
विज्ञापन
इनमें मुख्य रूप से 8 करोड़ 88 लाख की लागत से राजकीय प्राथमिक विद्यालय, सालियर को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने की योजना है। इसी तरह हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण एचआरडीए से कराए गए कार्यों में मुख्य रूप से भल्ला स्थित नवनिर्मित सिटी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स एवं मां मंशा देवी स्वागत द्वार का विकास कार्य भी शामिल है।
विज्ञापन
सिटी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के तहत जो कार्य कराए गए हैं उनमें क्रिकेट प्रैक्टिस पिच एवं बॉक्स क्रिकेट को 236.51 लाख से तैयार किया गया है। इसी तरह लॉन टेनिस कोर्ट जिसकी लागत 307.75 लाख है। फुटसल कोर्ट की लागत 165.00 लाख, स्क्वैश कोर्ट एवं जिम की कुल लागत 976.74 लाख बताई गई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ: जानें अपने ग्रह की चाल और वास्तु, जुटेंगे देश के ख्यातिप्राप्त ज्योतिषी
बैडमिंटन कोर्ट को 742.93 लाख से तैयार किया गया है। मां मंशा देवी स्वागत द्वार का निर्माण कार्य 20.00 लाख रुपये से पूरा किया गया है। 21 करोड़ 16 लाख की इन योजनाओं का लोकार्पण किया।
इसी तरह जिले के विभिन्न निकायों में कुल 183 योजनाओं का शिलान्यास किया। इनकी कुल लागत 24 करोड़ 27 लाख 55 हजार रुपये स्वीकृत है।