फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami Himachal election campaign worshiped Hotkeshwari Durga Mata temple Uttarakhand News in hindi

हिमाचल चुनाव: प्रचार के लिए पहुंचे सीएम धामी, हॉटकेश्वरी दुर्गा माता मंदिर में पूजा के बाद किया जनसंवाद

Fri, 04 Nov 2022 02:27 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/पुरोला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/पुरोला Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 04 Nov 2022 02:27 PM IST
सार

सीएम धामी आराकोट क्षेत्र से लगे हिमाचल प्रदेश की जुब्बल कोटखाई विधानसभा के रोटान, मांडल, ठाणा,जगटान आदि क्षेत्र में विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे। यहां पौराणिक श्री हॉटकेश्वरी दुर्गा माता मंदिर में पूजा अर्चना के बाद उन्होंने जनसंवाद किया।  

विज्ञापन
CM Dhami Himachal election campaign worshiped Hotkeshwari Durga Mata temple Uttarakhand News in hindi
चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे पुष्कर सिंह धामी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पुरोला आराकोट में हेलीकाप्टर से उतरे और आराकोट क्षेत्र से लगे हिमाचल प्रदेश की जुब्बल कोटखाई विधान सभा क्षेत्र के चुनाव प्रचार में पहुंचे। उनके साथ विकासनगर के विधायक मुन्ना सिंह चौहान व पुरोला के विधायक दुर्गेश्वर लाल भी है।

विज्ञापन

 

सीएम पुष्कर सिंह धामी के अचानक बिना किसी सूचना के आराकोट पहुंचे। यहां स्थानीय कार्यकर्ताओ से भेंट करने के बाद वह छोटे वाहन से आराकोट क्षेत्र से लगे हिमाचल प्रदेश की जुब्बल कोटखाई विधानसभा के रोटान, मांडल, ठाणा,जगटान आदि क्षेत्र में विधानसभा चुनाव प्रचार में निकले। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें..उत्तराखंड में आज बूढ़ी दिवाली:  सीएम धामी ने दी इगास की बधाई, #selfieWithFamily के साथ की ये खास शुरूआत
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां हिमाचल प्रदेश स्थित पौराणिक श्री हॉटकेश्वरी दुर्गा माता मंदिर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूजा अर्चना की।  इसके बाद स्थानीय निवासियों से मुलाकात की। सीएम धामी जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी चेतन ब्रागटा के पक्ष में रोहटांन (जुब्बल) पहुंचकर जनसभा को करेंगे संबोधित।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed