Uttarakhand: भाजपा के सभी जिला अध्यक्षों के साथ की मुख्यमंत्री धामी ने वर्चुअल बैठक, दिवाली की शुभकामनाएं दीं
दिवाली पर सीएम धामी भाजपा के सभी जिला अध्यक्षों के साथ वर्चुअल बैठक की। सभी दिवाली की शुभकामनाएं देने के साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी जिम्मेदारी है कि ये प्रयास घर-घर तक पहुंचे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास से भाजपा के सभी जिला अध्यक्षों के साथ वर्चुअल बैठक की। इस अवसर पर उन्होंने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और राज्य सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आग्रह किया।
सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है और यह हमारी जिम्मेदारी है कि ये प्रयास घर-घर तक पहुंचें। उन्होंने वोकल फॉर लोकल अभियान को एक जनांदोलन के रूप में आगे बढ़ाने और लोगों को स्थानीय उत्पादों के उपयोग के लिए प्रोत्साहित करने पर बल दिया।
ये भी पढ़ें...Dehradun Crime: दुस्साहस...ऊंची कार में बैठकर, छोटी लग रही लोगों की जिंदगी, पुलिसकर्मियों पर चढ़ाई कार
उन्होंने सभी पदाधिकारियों से जनता से निरंतर संवाद बनाए रखने का भी आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता से सीधा संवाद ही जनसेवा का सबसे सशक्त माध्यम और लोकतंत्र की सच्ची ताकत है।