फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami distributed appointment letters to 27 deputy jailers and 285 prisoner guards Uttarakhand news

Uttarakhand: सीएम ने बांटे डिप्टी जेलर और बंदी रक्षकों को नियुक्तिपत्र, नवाचार को धरातल पर उतारने का आह्वान

Sat, 02 Mar 2024 09:53 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 02 Mar 2024 09:53 PM IST
सार

सीएम ने बांटे डिप्टी जेलर और बंदी रक्षकों को नियुक्तिपत्र बांट सभी अभ्यर्थियों से नवाचार को धरातल पर उतारने का आह्वान किया।

विज्ञापन
CM Dhami distributed appointment letters to 27 deputy jailers and 285 prisoner guards Uttarakhand news
सीएम ने बांटे डिप्टी जेलर और बंदी रक्षकों को नियुक्तिपत्र - फोटो : Amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा विभाग के तहत लोक सेवा आयोग से चयनित 27 डिप्टी जेलरों तथा 285 बंदी रक्षकों को नियुक्तिपत्र वितरित किए।

विज्ञापन

इस प्रकार शनिवार को कुल 312 अभ्यर्थियों को नियुक्तिपत्र बांटे गए। मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं। कहा, आज का दिन आप सभी के लिए काफी ख़ुशी का दिन है, क्योंकि कड़ी मेहनत व परिश्रम के बाद आप इस मुकाम पर पहुंचे हैं। आप पहले दिन से ही अपने लिए नियम निर्धारित कर लें कि आपको पद के अनुरूप जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका निर्वहन आप पूर्ण जिम्मेदारी से करेंगे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Lok Sabha Election: भाजपा ने उत्तराखंड में तीन सीटों पर किए प्रत्याशी रिपीट, दो पर हो सकता है प्रयोग

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, नवाचार को धरातल पर उतारने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है। उसी के अनुरूप जिसको जो भी जिम्मेदारी मिली है, उसको पूरे मनोयोग से पूरा करना सुनिश्चित करनी है। अपनी-अपनी सहभागिता निभाते हुए देश तथा राज्य को आगे बढ़ाना है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed