फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami assured support to the daughter of the victim child Ram.

Dehradun News: पीड़ित बालक राम की बेटी को सीएम धामी ने दिया सहयोग का भरोसा

Sun, 25 Oct 2026 02:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
CM Dhami assured support to the daughter of the victim child Ram.

विज्ञापन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के भाई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह और राजपाल सिंह से जुड़े कथित वायरल ऑडियो प्रकरण का संज्ञान लिया। सीएम ने शनिवार को पीड़ित बालक राम की बेटी दीक्षा से फोन पर वार्ता की। मुख्यमंत्री ने दीक्षा से पूरे मामले की जानकारी प्राप्त करते हुए परिवार को हरसंभव सहयोग एवं सुरक्षा का भरोसा दिलाया। उन्होंने एसएसपी को प्रकरण की गंभीरता से जांच कर नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी व्यक्ति या परिवार को भय के माहौल में रहने के लिए विवश नहीं होने दिया जाएगा। सरकार पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और उन्हें न्याय दिलाने के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed