फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami arrives in Rudraprayag begins on-site inspection from Jawadi Bypass and takes stock of tunnel

चारधाम यात्रा: ग्राउंड जीरो पर सीएम धामी; केदारनाथ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया, कहा-अनुभवी पायलट होंगे तैनात

Thu, 16 Apr 2026 04:22 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 16 Apr 2026 04:22 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग से लेकर केदारनाथ यात्रा मार्ग तक विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

विज्ञापन
CM Dhami arrives in Rudraprayag begins on-site inspection from Jawadi Bypass and takes stock of tunnel
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को केदारनाथ यात्रा के मद्देनजर रुद्रप्रयाग से गुप्तकाशी तक सड़क मार्ग से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद गुप्तकाशी में अधिकारियों के साथ तैयारियों पर समीक्षा बैठक की। हेली सेवाओं पर उन्होंने कहा कि सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा और डीजीसीए मानकों के अनुरूप अनुभवी पायलटों की तैनाती की जाएगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को बताया कि यात्रा की तैयारियों से जुड़े सभी कार्य तेजी से चल रहे हैं। निर्माणाधीन कार्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इस वर्ष यात्रा को बेहतर, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाना प्राथमिकता है। सीएम ने कहा कि बढ़ती भीड़ का प्रबंधन एक चुनौती है, जिसके लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं, पार्किंग और ट्रैफिक प्लान तैयार किए जा रहे हैं। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे बनने से श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी, जिसे ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इस अवसर कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी, केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, जिलाधिकारी विशाल मिश्रा, एसपी नीहारिका तोमर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

 

प्लास्टिक मुक्त रहेगी केदारनाथ धाम यात्रा 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुप्तकाशी में चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं के लिए जनपदीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। उन्होंने हेलिपैड पर यात्री शेड, भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों के समीप पुलिस चौकियों में आवश्यक सुविधाएं दवा, पेयजल एवं फूड पैकेट उपलब्ध रखने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने यात्रा को प्लास्टिक मुक्त बनाने पर विशेष जोर दिया और ग्रीन यात्रा के उद्देश्य को प्राथमिकता देने की बात कही। सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार से अतिरिक्त एलपीजी सिलिंडरों की आपूर्ति की मांग की गई है जिससे यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने वोकल फॉर लोकल के तहत स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed