फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cm Dhami announced on Police Memorial Day Houses for policemen will be built with Rs 100 crore Uttarakhand

Uttarakhand: सौ करोड़ रुपये से बनाए जाएंगे पुलिसकर्मियों के आवास, पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की घोषणा

Sun, 22 Oct 2023 11:06 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 22 Oct 2023 11:06 AM IST
सार

सीएम ने कहा कि आंतरिक सुरक्षा और कानून व्यवस्था को बनाए रखने की जिम्मेदारी अर्द्धसैनिक बलों और पुलिस पर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वक्त पुलिसकर्मियों के सामने आवास की बड़ी समस्या है। आवास की इस समस्या को दूर करने के लिए तीन साल के भीतर 100 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

विज्ञापन
Cm Dhami announced on Police Memorial Day Houses for policemen will be built with Rs 100 crore Uttarakhand
पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस लाइन में आयोजित किया गया कार्यक्रम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिसकर्मियों की आवास की समस्या को दूर करने के लिए 100 करोड़ रुपये देने और ड्यूटी के दौरान मृत्यु पर आर्थिक सहायता के लिए पुलिस शहीद कल्याण कोष में दो करोड़ रुपये देने की घोषणा की।

विज्ञापन


शनिवार को पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस लाइन में इस वर्ष ड्यूटी के दौरान शहीद हुए उत्तराखंड पुलिस के चार जवानों समेत देश के 188 पुलिसकर्मियों को सीएम ने श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम ने कहा कि दो देशों और दो राज्यों से सीमाएं मिलने की वजह से उत्तराखंड संवेदनशील है। यहां की आंतरिक सुरक्षा और कानून व्यवस्था को बनाए रखने की जिम्मेदारी अर्द्धसैनिक बलों और पुलिस पर है। कर्तव्य के पालन में कई पुलिसकर्मी हर साल शहीद हो जाते हैं। ऐसे में उन्हें तत्काल आर्थिक सहायता के रूप में एक लाख रुपये दिए जाते हैं।

विज्ञापन

कई बार इस प्रक्रिया में देरी हो जाती है। लिहाजा इस काम को और अधिक सरल करने के लिए पुलिस शहीद कल्याण कोष में दो करोड़ रुपये दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वक्त पुलिसकर्मियों के सामने आवास की बड़ी समस्या है। बहुत से ऐसे पुलिसकर्मी हैं जिन्हें आवास मिलता नहीं या फिर थानों व ड्यूटी स्थल से बहुत दूर होते हैं। आवास की इस समस्या को दूर करने के लिए तीन साल के भीतर 100 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun News: रजिस्ट्री फर्जीवाड़े में तीन बाइंडर की मौत की जांच शुरू, एसआईटी करेगी पड़ताल

1800 पुलिसकर्मियों की भर्ती जल्द

डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि इस वक्त पुलिस फोर्स में 3500 कर्मियों की कमी है। इस कमी को दूर करने के लिए जल्द ही 1800 पुलिसकर्मियों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए 1500 से ज्यादा कांस्टेबल भर्ती का प्रस्ताव भेजा जा चुका है। बाकी अन्य पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही प्रस्ताव भेजा जाएगा। उम्मीद है कि आने वाले वर्ष में भर्ती प्रक्रिया पूरी हो सकती है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed