फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM conference in Delhi Dhami will present report card

CM Conference: केंद्रीय नेतृत्व के सामने रिपोर्ट कार्ड रखेंगे सीएम धामी, विकास का भावी एजेंडा भी करेंगे साझा

Sun, 24 Jul 2022 09:16 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 24 Jul 2022 09:16 AM IST
सार

सीएम पुष्कर सिंह  धामी शनिवार से नई दिल्ली के प्रवास पर हैं। आज भाजपा शासित मुख्यमंत्री के सम्मेलन धामी केंद्रीय नेतृत्व के सामने अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड रखेंगे मुख्यमंत्री पार्टी के चुनाव दृष्टि पत्र पर अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी दे सकते हैं।

विज्ञापन
CM conference in Delhi Dhami will present report card
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के सामने अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड रखेंगे और विकास का भावी एजेंडा साझा करेंगे। नई दिल्ली स्थित भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में भाजपा  शासित मुख्यमंत्रियों व उप मुख्यमंत्रियों का सम्मेलन रखा गया है। इस सम्मेलन को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा संबोधित करेंगे और भाजपा सरकारों की प्रगति की जानकारी लेंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री धामी शनिवार से नई दिल्ली के प्रवास पर हैं। प्रवास पर जाने से पूर्व उन्होंने शासन के अधिकारियों से अपनी सरकार के अब तक कार्यकाल में लिए गए फैसलों, कार्रवाइयों और प्रस्तावों की जानकारी ली। उन्होंने सभी प्रशासनिक सचिवों से उनके विभागों से संबंधित ब्योरा लिया। ये ब्योरा केंद्रीय नेतृत्व को भी भेजा गया है। संगठन से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों व उप मुख्यमंत्रियों को अपनी-अपनी सरकारों की प्रगति और भावी एजेंडे के बारे में जानकारी देनी है। 

विज्ञापन

इन मुद्दों की हो सकती है समीक्षा

वाराणासी में मुख्यमंत्री की बैठक में तय हुए मुद्दों की प्रगति की समीक्षा होगी। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्रियों को दिशा-निर्देश दिए थे। केंद्र सरकार की लोक कल्याण से संबंधित 13 कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा भी होगी। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत अमृत सरोवर कार्यक्रमों के संबंध में भी प्रगति का आंकलन किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव दृष्टि पत्र पर कार्रवाई की जानकारी देंगे सीएम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पार्टी के चुनाव दृष्टि पत्र पर अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी दे सकते हैं। चुनाव में घोषणा के अनुसार उन्होंने राज्य में समान नागरिक संहिता को लेकर कमेटी का गठन कर दिया है और कमेटी की दो अहम बैठकें भी हो चुकी हैं। इसके अलावा अंतोदय परिवारों के लिए साल में तीन रसोई गैस के सिलेंडर मुफ्त देने का फैसला लागू कर चुकी है। शौर्य पुरुस्कारों की राशि में भी बढ़ोतरी की गई है। वह राज्य में जन सुविधाओं से जुड़े कायदे-कानूनों के सरलीकरण के बारे में भी जानकारी देंगे। प्रशासनिक तंत्र में सुधार के लिए अब तक उठाए गए कदमों को भी वह केंद्रीय नेतृत्व से साझा कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें...अल्लाह के बंदे के कंधे पर कांवड़: पहले किया जलाभिषेक फिर पहुंचे नमाज पढ़ने, आसान नहीं थी बाबू खान की ये राह  

विकास के रोडमैप को भी कर सकते हैं साझा

उत्तराखंड को 2025 में देश का अग्रणीय राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा बनाए जा रहे विकास के रोडमैप को भी मुख्यमंत्री बैठक में साझा करेंगे। मुख्यमंत्री बनने के दिन से ही धामी इस बात पर जोर दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed