फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : CM activist march for police worker grade pay

उत्तराखंड : पुलिस के जवानों को 4600 ग्रेड पे दिलाने का हो रहा प्रयास - डीजीपी अशोक कुमार

Sun, 30 May 2021 12:37 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 30 May 2021 12:37 AM IST
सार

20 साल की सेवा के बाद कांस्टेबल को इंस्पेक्टर रैंक का ग्रेड पे 4600 दिया जाता है। लेकिन, पिछले दिनों इसमें बदलाव की बात कहते हुए सभी के लिए इस ग्रेड पे को महज 2800 रुपये किए जाने का फैसला किया गया था।

विज्ञापन
uttarakhand news : CM activist march for police worker grade pay
उत्तराखंड पुलिस - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

डीजीपी अशोक कुमार ने ग्रेड पे मामले में पुलिस के जवानों को अफवाहों पर ध्यान न देने को कहा है। उन्होंने कहा है कि वे हमेशा जवानों के हित में सोचते हैं और उनके साथ खड़े हैं। सरकार से लगातार बात चल रही है। उन्हें 4600 ग्रेड पे दिलाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। 

विज्ञापन


दरअसल, 20 साल की सेवा के बाद कांस्टेबल को इंस्पेक्टर रैंक का ग्रेड पे 4600 दिया जाता है। लेकिन, पिछले दिनों इसमें बदलाव की बात कहते हुए सभी के लिए इस ग्रेड पे को महज 2800 रुपये किए जाने का फैसला किया गया था। इस बात को लेकर पुलिस के जवानों में नाराजगी की बात भी सामने आ रही है। इसी क्रम में पिछले दिनों सोशल मीडिया पर काला मास्क पहनकर विरोध भी देखने को मिला था। 
विज्ञापन


अब डीजीपी ने जवानों की आशंका को शांत करने के लिए एक वीडियो जारी किया है। उन्होंने कहा कि इन जवानों की मेहनत की बदोलत ही उत्तराखंड पुलिस की चारों ओर प्रशंसा हो रही है। लेकिन, कुछ लोग हैं जो पुलिस की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। इसी का नतीजा है कि विरोध आदि की बात कही जा रही है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे हर वक्त जवानों के साथ खड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
डीजीपी ने कहा कि उन्होंने पहले ही मुख्यमंत्री से इस संबंध में बात की थी। उनका रुख सकारात्मक है। उन्होंने एक कमेटी का गठन भी इस संबंध में कर दिया है। मुख्यालय का पूरा प्रयास है कि जवानों को 4600 का ग्रेड पे दिलाया जाए। जल्द ही इस संबंध में पुलिस के जवानों से भी विचार विमर्श किया जाएगा। 

पुलिस कर्मियों के ग्रेड पे की कटौती के विरोध में सीएम आवास कूच रहे उक्रांद कार्यकर्ता गिरफ्तार
पुलिस के जवानों के ग्रेड पे कटौती के विरोध में मुख्यमंत्री आवास कूच रहे उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोविड नियमों के उल्लंघन के आरोप में पुलिस आधा दर्जन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर आराघर चौकी ले गई और कुछ देर बिठाने के बाद उन्हें निजी मुचकले पर छोड़ दिया। कार्यकर्ताओं के खिलाफ महामारी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि पुलिस कर्मियों को इंसाफ मिलने तक दल के कार्यकर्ता काला मास्क ही पहनेंगे और जवानों के इंसाफ की लड़ाई जारी रखेंगे। कहा कि पुलिस के हेड कांस्टेबल के प्रमोशन पर 4600 ग्रेड पे से कम किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। शांति प्रसाद भट्ट ने कहा कि पुलिसकर्मियों के ग्रेड कटौती के खिलाफ यूकेडी पिछले तीन दिनों से आवाज उठाता रहा है। इसके लिए इंद्रमणि बड़ोनी की मूर्ति के आगे उपवास भी रखा जा रहा है।


यूकेडी खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष वीरेंद्र रावत ने कहा कि यदि सरकार जल्द ही पुलिसकर्मियों के ग्रेड पे कटौती का फैसला वापस नहीं लेती तो दल कोरोना कर्फ्यू के बाद आंदोलन तेज करेगा। इस दौरान वीरेंद्र सिंह रावत, सुमन बडोनी, परमानंद बलोदी, सीमा रावत, अंकित घिल्डियाल, अमनदीप नेगी, दिनेश नेगी के खिलाफ महामारी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed