{"_id":"71b7ae4ae9b967f0cdca16d0fc0e9f9a","slug":"closing-of-ganpati-mahotsav","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढोल नगाड़ों संग हुई बप्पा की विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढोल नगाड़ों संग हुई बप्पा की विदाई
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 18 Sep 2013 05:11 PM IST
विज्ञापन
देहरादून के क्लेमनटाउन स्थित रघुनाथ मंदिर में कई दिनों से चले आ रहे गणपति महोत्सव का समापन बुधवार हो गया।
विज्ञापन
आरती-पूजन के बाद भंडारा
इससे पहले बुधवार को सुबह आरती-पूजन के बाद भंडारा आयोजित किया। जिसके बाद भगवान श्री गणेश को विसर्जन के लिए ऋषिकेश ले जाया गया। इस दौरान भक्त गणपति से अगले साल जल्दी आने की प्रार्थना करते दिखाई दिए।
यह गणेश पूरी तरह से इको फ्रेंडली थे। रघुनाथ मंदिर से भगवान गणेश को ढोल नगाडों संग विदा किया गया। इस मौके पर दिनेश जुयाल, महेश पांडे, मोहन जोशी, आचार्य अजय प्रकाश कोठारी संग कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें