जानिए, कब बंद होंगे केदारनाथ-बदरीनाथ के कपाट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजयदशमी के पर्व पर केदारनाथ मंदिर, मद्महेश्वर मंदिर व तुंगनाथ मंदिर के कपाट बंद होने की तिथि तय कर दी गई है। केदारनाथ मंदिर के कपाट 13 नवंबर भैयादूज को बंद होंगे। पंचांग गणनानुसार भगवान केदारनाथ मंदिर के कपाट शुभ लग्नानुसार सुबह सात बजे बंद होंगे। जबकि मद्महेश्वर के कपाट 24 नवंबर व बाबा तुंगनाथ के कपाट तीन नंवबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे।
शीतकाल में बाबा केदारनाथ व मद्महेश्वर की पूजा अर्चना शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ व बाबा तुंगनाथ की पूजा मार्केण्डेय मंदिर मक्कूमठ में होगी। आचार्य यशोधर मैठाणी, विश्वमोहन जमलोकी व सतेश्वर प्रसाद सेमवाल ने पंचांग गणनानुसार मंदिर के कपाट बंद होने की तिथियां निकाली।
बदरीनाथ में 17 नवंबर को होंगे कपाट बंद
बदरीनाथ। बदरीनाथ धाम के कपाट 17 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। बृहस्पतिवार को बदरीनाथ मंदिर परिसर में धाम के धर्माचार्यों की बैठक में बदरीनाथ के रावल ईश्वरन नंबूदरी के नेतृत्व में धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने पंचांग से धाम के कपाट बंद होने की तिथि घोषित की।
धाम में 13 नवंबर से गणेश मंदिर के कपाट बंद होने से कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू होगी। 17 नवंबर को मुख्य मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। पंचांग के अनुसार 13 नवंबर को बदरीनाथ में गणेश मंदिर के कपाट बंद होंगे।