फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Clinical Act amendment proposal will be brought in cabinet: Health Minister

कैबिनेट में लाया जाएगा क्लीनिकल एक्ट संशोधन प्रस्ताव : स्वास्थ्य मंत्री

Thu, 09 Sep 2021 02:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
Clinical Act amendment proposal will be brought in cabinet: Health Minister
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य के छोटे एवं मध्यम वर्गीय अस्पतालों को क्लीनिकल एस्टेबलिशमेंट एक्ट, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लान (सीटीपी) और एफल्यूट ट्रीटमेंट प्लान (एटीपी) के तहत छूट दिए जाने के लिए कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाएगा। इससे पूर्व देश के अन्य राज्यों में लागू व्यवस्थाओं के अध्ययन के लिए एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन भी किया जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. रावत ने यह बात नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन उत्तराखंड की ओर से आयोजित स्वास्थ्य संवाद कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि राज्य में लागू क्लीनिकल एस्टेबलिशमेंट एक्ट, सीटीपी और एटीपी के प्रावधानों में छूट के लिए चिकित्सकों के कई संगठनों ने मांग की है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज का संचालन शुरू किया जाएगा। जबकि, हरिद्वार, रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का जल्द शिलान्यास कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। राज्य के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में रिक्त लगभग 350 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। मेडिकल छात्रों की फीस कम किए जाने के मामले में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस संबंध में अन्य राज्यों के शुल्क के स्ट्रक्चर का अध्ययन कर समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष डॉ. आरके जैन, राष्ट्रीय स्वयं सेवक के प्रांतीय व्यवस्था प्रमुख सुरेंद्र मित्तल, दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना, ललित वाष्णेय, डॉ. विनोद, डॉ. नीरज, डॉ. हिमांश ऐरन सहित कई मेडिकल कॉलेज के एनएमओ से जुड़े छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed