फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Clicked on an unknown WhatsApp link, Rs 7.69 lakh deducted from the account

Dehradun News: अंजान व्हाट्सएप लिंक पर क्लिक किया, खाते से कट गए 7.69 लाख

Sat, 13 Sep 2025 12:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Clicked on an unknown WhatsApp link, Rs 7.69 lakh deducted from the account
I रायपुर थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी की ताबड़तोड़ वारदात
विज्ञापन

I

Iअंजान व्हाट्सएप लिंक पर क्लिक करते समय सतर्क रहें।I
Iअंजान व्हाट्सएप लिंक पर क्लिक करते समय सतर्क रहें। किसी भी लिंक पर निजी या बैंक की जानकारी साझा करें। इसी तरीके से झांसा देकर रायपुर थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी की लगातार दो वारदात हुई हैं।I
Iएप डाउनलोड कराने के बहाने 6.62 रुपये उड़ाए I
Iरायपुर में रहने वाले बलबीर नेगी के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से आई कॉल पर योनो एप डाउनलोड कराने का झांसा दिया गया। इसी बहाने उनके बैंक खाते से 6.62 लाख रुपये ऑनलाइन ठग लिए गए। थानाध्यक्ष गिरीश नेगी ने बताया कि साइबर ठगों ने पीड़ित को व्हाट्सएप पर लिंक भेजा था। पीड़ित ने लिंक पर क्लिक करके अपनी निजी और बैंक संबंधी जानकारी साझा कर दी। उसके बाद खाते से नौ सितंबर को अलग-अलग समय में आरटीजीएस के माध्यम से किसी दूसरे के बैंक खाते में रुपये ट्रांसफर हो गए। उनकी शिकायत पर शुक्रवार को मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है।
विज्ञापन

I
Iरिचार्ज लिंक पर क्लिक करते ही महिला को लगा 1.07 लाख का चूनाI
Iरायपुर थानाध्यक्ष गिरीश नेगी ने बताया कि अपर तुनवाला में रहने वाली प्रीति नाम की महिला का मोबाइल रिचार्ज समाप्त होने वाला था, तभी उन्हें जियो कंपनी का अधिकारी बनकर कॉल किया गया। रिचार्ज के नाम पर अच्छा ऑफर होने का झांसा देकर व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा गया। महिला ने जैसे ही लिंक पर क्लिक किया, उनका फोन हैक होने के बाद बंद हो गया। उन्होंने दोबारा मोबाइल चालू किया तो बैंक खाते से एक लाख सात हजार रुपये निकल चुके थे। उनकी शिकायत पर बृहस्पतिवार को मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed