फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cleanliness will save childhood

साफ सफाई से संवरेगा बचपन

Fri, 09 Aug 2019 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness will save childhood
एसजीआरआर भाऊवाला स्कूल में छात्रों को दवाई वितरित करती शिक्षिका। - फोटो : VIKAS NAGAR
विकासनगर। राजकीय महिला पॉलीटेक्निक सुद्धोवाला के एनएसएस स्वयंसेवियों ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर क्षेत्र में जागरुकता रैली निकाली। बैनर और पोस्टरों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता का महत्व बताया। बृहस्पतिवार को निकाली गई रैली को प्रधानाचार्य पीके अरोड़ा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

स्वयंसेवियों ने सावधानी स्वच्छता रखिये, नन्हे मुन्ने को कृमि से बचाइए, स्वस्थ बाल, उन्नत देश, राष्ट्र की उन्नति है करनी तो बचपन को होगा सवारना आदि स्लोगनों के साथ लोगों को जागरूक किया। स्वयंसेवियों ने सुद्धोवाला आंगनबाड़ी केंद्र में लोगों को कीटाणुओं से होने वाली बीमारियों के बारे में बताया। प्रधानाचार्य पीके अरोड़ा ने कहा कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस देश में हर बच्चे को कृमि मुक्त करने के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार की एक पहल है। यह छोटी अवधि में बड़ी संख्या में बच्चों तक पहुंचने वाले स्वास्थ्य कार्यक्रमों में से एक है। मौके पर कार्यक्रम अधिकारी नमिता पंत, अमिता चमोली, वंदना, ज्योति आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

---------------------
788 छात्रों को खिलाई एल्बेंडाजोल की दवा
विकासनगर। राष्ट्रीय कृमि दिवस पर बृहस्पतिवार को एसजीआरआर इंटर कॉलेज भाऊवाला में 674 छात्रों को एल्बेंडाजोल की दवाई खिलाई गई। मौके पर प्रधानाचार्य दमयंती परिंदयाल ने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि खान-पान में हमेशा स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए। इस दौरान प्रवक्ता नरेश टम्टा, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी योगेश मेलकानी, रंजना बिष्ट, नीता सुप्याल, साधना नौटियाल, शकीला, रोहन, अनुज रतूड़ी, गौरव, अनुज, शालू, मयंक, मुकुल, नीरज आदि मौजूद रहे। वहीं, प्राइमरी स्कूल ढकरानी में भी 114 बच्चों को दवाई खिलाई गई। दूसरी ओर डाकपत्थर स्थित वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कृमि मुक्ति दिवस पर आयोजित गोष्ठी में छात्रों को कृमि संक्रमण के नियंत्रण की जानकारी दी गई। मौके पर प्राचार्य डॉ. केएल बिष्ट, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दीप्ति बगवाड़ी, डॉ. योगेश भट्ट, डॉ. विजय सिंह, प्रमोद नेगी, बीएन वर्मा, पूजा, साक्षी, पलक, रवीना, रितिक, मयंक, विकास राउत, अतुल, दिनेश, सुमित आदि मौजूद रहे।

राजकीय महाविद्यालय में आयोजित गोष्ठी में मौजूद छात्र-छात्राएं।

राजकीय महाविद्यालय में आयोजित गोष्ठी में मौजूद छात्र-छात्राएं। - फोटो : VIKAS NAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed