{"_id":"63a0a4b94af3f036261de6f4","slug":"cleanliness-gaurav-award-atal-nirmal-nagar-award-one-crore-reward-to-nine-bodies-uttarakhand-news-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"निकाय पुरस्कार: प्रदेश के नौ निकायों को अटल निर्मल नगर पुरस्कार, गंगा शहरों में हरिद्वार अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय पुरस्कार: प्रदेश के नौ निकायों को अटल निर्मल नगर पुरस्कार, गंगा शहरों में हरिद्वार अव्वल
Mon, 19 Dec 2022 11:32 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 19 Dec 2022 11:32 PM IST
सार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निकायों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि इन निकायों का चयन हम सबके लिए गौरव की बात है। 2025 तक उत्तराखंड को अग्रणी राज्य बनाने में निकायों की अहम भूमिका होगी। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन का ही नतीजा है कि देश के करीब 25 राज्य पूरी तरह खुले में शौच से मुक्त घोषित हो चुके हैं।
विज्ञापन
देहरादून
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
स्वच्छता सर्वेक्षण में अच्छी रैंक हासिल करने वाले नगर निगम देहरादून सहित प्रदेश के नौ निकायों को अटल निर्मल नगर पुरस्कार से नवाजा गया है। इन निकायों को इनाम में कुल एक करोड़ की राशि दी गई है। इनमें तीन नगर निगम, तीन नगर पालिका और तीन नगर पंचायत शामिल हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय स्तर पर नाम चमकाने वाले पांच निकायों को स्वच्छता गौरव पुरस्कार से भी सम्मानित किया।
विज्ञापन
सोमवार को सीएम आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निकायों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि इन निकायों का चयन हम सबके लिए गौरव की बात है। 2025 तक उत्तराखंड को अग्रणी राज्य बनाने में निकायों की अहम भूमिका होगी। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन का ही नतीजा है कि देश के करीब 25 राज्य पूरी तरह खुले में शौच से मुक्त घोषित हो चुके हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने विश्व को स्वच्छ बनाने के लिए ‘4 पी’ यानी पॉलिटिकल लीडरशिप, पब्लिक फंडिंग, पार्टनरशिप एवं पीपल पार्टिसिपेशन को जरूरी बताया था। स्वच्छता अभियान आज दुनिया का सबसे बड़ा आंदोलन बन चुका है। इस मौके पर शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर छह पुरस्कार मिलना बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन
किस निकाय को कितना पुरस्कार
श्रेणी निकाय स्थान इनाम
नगर निगम देहरादून प्रथम 20 लाख
रुड़की द्वितीय 15 लाख
ऋषिकेश तृतीय 10 लाख
नगर पालिका मुनिकीरेती प्रथम 15 लाख
नरेंद्रनगर द्वितीय 10 लाख
डोईवाला तृतीय आठ लाख
नगर पंचायत नंदप्रयाग प्रथम 10 लाख
सुल्तानपुर द्वितीय सात लाख
गूलरभोज तृतीय पांच लाख
गंगा शहरों में हरिद्वार अव्वल
स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में नगर निगम हरिद्वार को राष्ट्रीय स्तर पर एक लाख से अधिक जनसंख्या वाले गंगा शहरों में प्रथम स्थान, लंढौर को छावनी परिषद श्रेणी में अधिकतम सिटीजन फीडबैक में प्रथम स्थान, नगर पालिका परिषद रामनगर को नॉर्थ जोन के 50 हजार से एक लाख आबादी वाले शहरों में फास्टेस्ट मूवर सिटी पुरस्कार, नगर पालिका डोईवाला को नॉर्थ जोन के 15 हजार से कम जनसंख्या वाले शहरों में फास्टेस्ट मूवर सिटी पुरस्कार और नगर पालिका नरेंद्रनगर को नॉर्थ जोन के 15 हजार से कम जनसंख्या वाले शहरों में बेस्ट सस्टेनेबल सिटी पुरस्कार प्रदान किया गया। इन पांचों निकायों को स्वच्छता गौरव सम्मान से नवाजा गया।
ये भी पढ़ें....Uttarakhand News: आठ आईएएस अधिकारी बने सचिव, 15 साल की सेवा पूरी करने पर मिला सुपरटाइम स्केल
कर्मचारियों को भी मिलेगा पुरस्कार
अटल निर्मल नगर पुरस्कार के तहत मिलने वाली इनामी राशि में से 50 प्रतिशत का उपयोग संबंधित निकाय के स्वच्छता कर्मचारियों को पुरस्कृत करने में किया जाएगा। बाकी 50 प्रतिशत राशि का उपयोग स्वच्छता कार्यों और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट में किया जाएगा।