{"_id":"677baf9247138be484884b5b1b244688","slug":"cleaning-machine-for-dehradun-road-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"...तो मशीन करेगी दून की सड़कों को चकाचक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...तो मशीन करेगी दून की सड़कों को चकाचक
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 20 Dec 2014 04:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निगम की योजना पूरी हुई तो जल्द ही राजधानी की सड़कों पर झाड़ू थामे सफाई कर्मचारी नजर नहीं आएंगे। निगम 70 लाख रुपये कीमत की सफाई (स्वीपिंग) मशीन खरीदने की तैयारी में है। दिल्ली, चंडीगढ़ समेत कई महानगरों में सड़कों की सफाई के लिए यह मशीन प्रयोग की जा रही है।
विज्ञापन
मेयर विनोद चमोली ने बताया कि सफाई मशीन दरअसल एक ट्रक होता है, जिस पर नीचे की ओर हवा के दबाव से कचरा खींचने वाले यंत्र (वैक्यूम क्लीनर) और कई ब्रश लगे होते हैं। सड़क पर गुजरने के दौरान ब्रश गंदगी, कूड़े को साफ करेंगे, जबकि यंत्र से कचरा ट्रक के ऊपर लगे कूड़ादान में जमा कर लिया जाएगा। बताया कि प्रस्ताव तैयार किया जा चुका है।
विज्ञापन
निगम बोर्ड बैठक में मंजूरी के बाद मशीन खरीद ली जाएगी। बताया कि मशीन से सफाई की शुरुआत ईसी रोड, सहारनपुर रोड और वेस्ट कैनाल रोड पर की जाएगी। इसके बाद इसे दूसरे हिस्सों में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
कचरा उठान वाहनों में लगेगा जीपीएस
मेयर ने बताया कि शहर में घर-घर जाकर कचरा उठान का काम कर रहे वाहनों में वैश्विक स्थिति व्यवस्था (ग्लोबल पोजीशनिंग सिस्टम, जीपीएस) उपकरण लगाया जाएगा। इससे निगम के अधिकारियों को यह मालूम हो सकेगा कि कौन सा वाहन किस वक्त कहां है। बताया कि उपकरणों की खरीद के लिए बजट जारी किया जा चुका है।