{"_id":"57d871b64f1c1b2d46d489be","slug":"clean-water-cause-dengue","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से बचना है तो कभी न करें ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू से बचना है तो कभी न करें ये काम
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 14 Sep 2016 03:08 AM IST
विज्ञापन
पानी की टंकी कभी खुली न छोड़ें।
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अब जल संस्थान भी आगे आया है। विभाग की ओर से घर-घर जाकर लोगों को डेंगू से बचाव के संबंध में जानकारियां दी जा रही हैं। लोगों को बताया जा रहा है कि घरों में साफ पानी को अधिक दिनों तक जमा कर न रखें। पानी टंकी की नियमित सफाई करें और उसे खुला न छोड़ें।
विज्ञापन
मंगलवार को जल संस्थान की टीम अलग-अलग इलाकों में गई। झंडा जोन से अभियान की शुरुआत की गई। यहां गुरु रोड, गांधी ग्राम, कांवली रोड आदि क्षेत्रों में विभाग की टीम ने लोगों को जागरूक किया। अधिशासी अभियंता यशवीर मल्ल ने खुद लोगों की पानी टंकी चेक की। उसमें एकत्र पुराने पानी को बाहर निकलवाया। साथ ही आसपास नाली में भी पानी रुकने पर उसकी तुरंत सफाई के लिए कहा।
विज्ञापन
गमलों में पानी भर जाने पर उसमें केरोसिन या पेट्रोल डालने को कहा। क्योंकि ऐसा करने से डेंगू की लार पनप नहीं पाती है। उन्होंने पानी की टंकियों को ढक कर रखने को खास निर्देश दिए। कहा जो भी टंकियां खुली हैं उन्हें पॉलीथिन से ही कवर कर दिया जाए, लेकिन खुला न छोड़ा जाए। मल्ल ने बताया कि अभियान अभी जारी रहेगा।
विज्ञापन