{"_id":"aaf3384bee3cb18293b9c7de35eb7e44","slug":"clean-doon-green-doon","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई व्यवस्था बिगड़ी अब भाजपा पार्षद खोलेंगे मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई व्यवस्था बिगड़ी अब भाजपा पार्षद खोलेंगे मोर्चा
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 25 Nov 2013 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी दून में बिगड़ती सफाई व्यवस्था पर अब भाजपा पार्षद लामबंद होने लगे हैं। सोमवार को भाजपा पार्षदों ने बैठक कर एकजुटता दिखाई और आंदोलन की रणनीति भी तैयार की। इस दौरान एमएनए की कार्यप्रणाली पर गहरा रोष जताया गया।
विज्ञापन
पार्षदों ने की निगम में बैठक
सोमवार सुबह भाजपा पार्षद प्रमुख सचिव शहरी विकास एमएच खान से मिलने सचिवालय पहुंचे लेकिन शहर से बाहर होने के कारण वह मिल नहीं सके। उसके बाद भाजपा पार्षदों ने निगम में बैठक की।
विज्ञापन
बैठक में मुख्य नगर अधिकारी की हठधर्मिता के विरोध में आंदोलन की रणनीति बनाई गई। बैठक में ज्यादातर भाजपा पार्षद पहुंचे थे।
पार्षद सतीश कश्यप ने कहा शहर की सफाई व्यवस्था के लिए भाजपा पार्षदों में एकजुटता है। मुख्य नगर अधिकारी को शहर की कोई चिंता नहीं है, ऐसे में आंदोलन कर उन्हें जगाया जाएगा।
विज्ञापन
बैठक में पार्षद अमिता सिंह, सुशील गुप्ता, तृप्ता जाटव, नीतू वाल्मीकि, सरोज पंवार, शारदा गुप्ता, नंदिनी शर्मा, संतोष धीमान, राखी बड़थ्वाल, अरुण खन्ना आदि मौजूद रहे।
पब्लिक का भय सता रहा पार्षदों को
पार्षदों को अब जनता की चिंता होने लगी है। चिंता इसलिए की क्षेत्र में जनता का पारा सातवें आसमान पर है। बैठक में एक पार्षद ने कहा कि उनके क्षेत्र में तो इस कदर तनाव है कि जनता कभी भी उन्हें पीट सकती है।
क्योंकि क्षेत्र में विकास के नाम पर कुछ हुआ ही नहीं। अब उन्हें कैसे समझाएं कि मुख्य नगर अधिकारी हमारी सुन ही नहीं रहा है। साथी की इस चिंता पर अन्य पार्षदों ने भी हामी भरी।