इस बार नए पैटर्न पर होगा क्लैट का एग्जाम, 10 मई को होगी परीक्षा 150 सवाल आएंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार 10 मई को होने वाला कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) नए पैटर्न पर होगा। इसके लिए क्लैट के स्थाई सचिवालय क्लैट कंसोर्टियम की ओर से नए पैटर्न का मॉडल पेपर जारी कर दिया है। नए पैटर्न से होने वाली यह परीक्षा अनसीन पैसेज के आधार पर होगी। जनरल नॉलेज और लीगल एप्टीट्यूट के सवाल भी पैसेज पर आधारित होंगे।
लॉ प्रेप के निदेशक एसएन उपाध्याय के मुताबिक इस बार देश की 22 लॉ विवि में एडमिशन के जरिये छात्र नए पेपर पैटर्न पर क्लैट की परीक्षा देंगे। अधिकृत वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करने वाले ही मॉडल पेपर को देख सकेंगे। छात्रों का फीडबैक भी लिया जाएगा। ताकि जरूरत पड़ने पर इसमें बदलाव किए जा सकें।
इस बार लीगल एप्टीट्यूट से जुड़े सवाल नहीं होंगे। जारी नोटिफिकेशन में साफ कर दिया है कि सवालों की संख्या 150 होगी। पहले 120 मिनट में 200 सवाल हल करने होते थे। इसके अलावा क्वांटिटेटिव टेक्निक्स, इंग्लिश, करेंट अफेयर्स, डिडेक्टिव रीजनिंग और लॉजिकल रीजनिंग से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे।
जाने पैटर्न में हुए परिवर्तन के बारे में
इंग्लिश: इसमें पहले अनसीन पैसेज, ग्रामर व वॉकेबलरी से जुड़े सवाल पूछे जाते थे। नए पैटर्न में ग्रामर के प्रश्न की बजाय अनसीन पैसेज, वॉकेबलरी से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे।
लीगल एप्टीट्यूड : पूर्व में विषय का नाम लीगल एप्टीट्यूड होता था। इसमें बेसिक लॉ से जुड़े सवाल पूछे जाते थे। लेकिन, अब विषय का नाम लीगल रिजनिंग होगा। अनसीन पैसेज के आधार पर प्रश्न पूछे जाएंगे।
जीके व करंट अफेयर : वन लाइनर सवाल पूछे जाते थे। जिसमें कंप्लीट जनरल नॉलेज और करंट अफेयर्स से जुड़े सवाल आते थे। इसमें अब अनसीन पैसेज आएगा। हर पैसेज से जुड़े जनरल नॉलेज के 5-5 सवाल होंगे।
लॉजिकल रिजनिंग: परीक्षा में नॉन वर्बल रीजनिंग से जुड़े सवाल पूछे जाते थे। क्रिटिकल रीजनिंग के सवाल कम होते थे। नए पैटर्न में सिर्फ क्रिटिकल रीजनिंग के सवाल होंगे।
मैथमेटिक्स: पहले इसमें 10वीं क्लास की गणित पर आधारित सवाल पूछे जाते थे। अब सब्जेक्ट का नाम क्वांटिटेटिव टेक्निक कर दिया है। अब बार, चार्ट से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। ग्राफ आधारित सवाल भी होंगे।
विषय प्रश्नों की संख्या प्रतिशत
क्वांटिटेटिव टेक्निक्स 13-17 10
इंग्लिश 28-32 20
लॉजिकल रिजनिंग 28-32 20
करंट अफेयर 35-39 25
लीगल रिजनिंग 35-39 25