फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CLAT 2019 Results declared topper interview

क्लैट 2019 : सोशल मीडिया से दूरी बनाकर की तैयारी, पाई 26वीं रैंक, दिए कारगर टिप्स

Sun, 16 Jun 2019 10:31 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 16 Jun 2019 10:31 AM IST
विज्ञापन
CLAT 2019 Results declared topper interview
अदिति सेठ - फोटो : अमर उजाला

क्लैट में ऑल इंडिया 26वीं रैंक हासिल करने वाली अदिति सेठ ने सोशल मीडिया से दूरी बनाकर तैयारी की। उन्होंने गत वर्ष 12वीं पास करने के बाद एक साल तक क्लैट तैयारी को समय दिया। वह विधि के क्षेत्र में नए मुकाम हासिल करना चाहती हैं।

विज्ञापन


मूलरूप से गुजरात और दून में वेल्हम गर्ल्स स्कूल की छात्रा अदिति सेठ ने 12वीं के बाद ही क्लैट देने की ठान ली थी। उन्होंने 95 प्रतिशत अंकों के साथ गत वर्ष 12वीं पास की थी। इसके बाद एक साल क्लैट की तैयारी में जुट गईं। उन्होंने तैयारी के दौरान सोशल मीडिया से पूरी तरह से दूरी बनाए रखी। पढ़ाई पर फोकस किया। वह अपने परिणाम से संतुष्ट हैं। अदिति के पिता विश्वास सेठ और मां रैना सेठ गुजरात में उद्यमी हैं। अदिति ने कहा कि उन्हें इंगलिश और मैथ्स दोनों पसंद थे। इसलिए लगा कि लॉ सबसे बेहतर विकल्प हो सकता है। 
विज्ञापन

 

टॉपर टिप्स

-क्लैट की तैयारी के साथ ही करेंट अफेयर्स को प्रमुखता देना शुरू कर दें।
-पढ़ाई के दौरान अपनी जांच करते रहें। अपने कमियों को पहचानकर दूर करते रहें।
-जहां तक हो सके अपने स्ट्रांग प्वाइंट और वीक प्वाइंट को कहीं डायरी में अपडेट करते रहें। इससे बाद में रिविजन के समय आसानी होगी।

फुटबॉल खेलने का शौक
अदिति को फुटबॉल खेलने का शौक है। दून में स्कूली दिनों में उन्होंने फुटबॉल खेली है। वह वेल्हम गर्ल्स को मिस करती हैं। इसके अलावा उन्हें किताबें पढ़ने का भी शौक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed