{"_id":"5d0618a98ebc3e7114485fb3","slug":"clat-2019-if-you-want-seat-do-this","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लैट 2019: सीट चाहिए तो 19 तक जमा कराएं फीस, लेकिन ध्यान रखें यह बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्लैट 2019: सीट चाहिए तो 19 तक जमा कराएं फीस, लेकिन ध्यान रखें यह बात
Sun, 16 Jun 2019 05:07 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 16 Jun 2019 05:07 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपको क्लैट से एलएलबी की सीट चाहिए तो 19 जून तक हर हाल में फीस जमा करा दें। अगर फीस जमा न कराई तो मौका हाथ से निकल जाएगा। क्लैट कंसोर्टियम ने छात्रों को सीट अपग्रेड करने का मौका भी दिया है। क्लैट कंसोर्टियम ने शुक्रवार की देर रात नतीजे जारी किए थे। इसके साथ ही पहली बार रैंक के हिसाब से छात्रों को सभी 18 विधि विश्वविद्यालयों में सीट आवंटित कर दी गई हैं।
विज्ञापन
50 हजार रुपये शुल्क
क्लैट काउंसिलिंग में सीट लॉक या अपग्रेड करने के लिए छात्र को 50 हजार रुपये काउंसिलिंग शुल्क जमा कराना होगा। हर चरण पर शुल्क जमा कराने का मौका दिया जाएगा। जो छात्र शुल्क जमा नहीं कराएंगे, वह दाखिले की दौड़ से बाहर हो जाएंगे।
विज्ञापन
लॉक करने से पहले अपग्रेड का मौका
क्लैट में जिन छात्रों को सीट आवंटित की गई है, अगर उन्हें पसंद है तो वह लॉक कर सकते हैं। ध्यान रहे कि सीट लॉक होने के बाद अपग्रेड करने का मौका नहीं मिलेगा। छात्र चाहें तो काउंसिलिंग फीस जमा कराने के बाद लॉक करने के बजाए सीट अपग्रेड का विकल्प भी भर सकते हैं। यहां अगर सीट अपग्रेड न हुई तो पुराना आवंटन ही मान्य रहेगा। परीक्षा विशेषज्ञ लॉ प्रेप के निदेशक एसएन उपाध्याय का कहना है कि क्लैट में सीट आवंटन को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। अगर बेहतर विकल्प मिला है तो अपग्रेड के बजाए लॉकिंग को ही प्राथमिकता देनी चाहिए।
विज्ञापन
महत्वपूर्ण तिथियां
- काउंसिलिंग फीस जमा कराने की अंतिम तिथि : 19 जून 2019
- दूसरे चरण का सीट आवंटन : 23 जून 2019
- दूसरे आवंटन का शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि : 25 जून 2019
- दूसरे आवंटन के बाद सीट लॉक करने की अंतिम तिथि : 25 जून 2019
- तीसरे चरण का सीट आवंटन : 28 जून 2019
- तीसरे आवंटन का शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि : 30 जून