फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Class IV employees will boycott work on September 5 and 6

देहरादून: पांच और छह सितंबर को कार्यबहिष्कार करेंगे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी

Mon, 09 Aug 2021 12:54 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 09 Aug 2021 12:54 AM IST
सार

इसके बाद 11 से 19 सितंबर तक जनजागरण अभियान के बाद एक प्रदेशव्यापी रैली निकाली जाएगी। इसके बाद भी अगर मांगों पर कार्रवाई नहीं होती है तो अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन
Class IV employees will boycott work on September 5 and 6
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

स्टापिंग पैटर्न लागू करने सहित सात सूत्री मांगों को लेकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मुखर हो गए हैं। चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ ने मांगों पर कार्रवाई न होने पर सितंबर से चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी है। कहा कि आंदोलन के प्रथम चरण में पांच और छह सितंबर को कार्यबहिष्कार किया जाएगा।

विज्ञापन


इसके बाद 11 से 19 सितंबर तक जनजागरण अभियान के बाद एक प्रदेशव्यापी रैली निकाली जाएगी। इसके बाद भी अगर मांगों पर कार्रवाई नहीं होती है तो अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। महासंघ की तहसील परिसर में आयोजित प्रांतीय बैठक में उक्त निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


बैठक में महासंघ के सभी जिलों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि शासन-प्रशासन लगातार चतुर्थ श्रेेणी कर्मचारियों की मांगों को लेकर हीलाहवाली कर रहा है। इससे कर्मचारियों में आक्रोश है। वक्ताओं ने तत्काल मांगों के निराकरण की मांग करते हुए चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता नाजिम सिद्दकी ने की व संचालन महामंत्री बनवारी सिंह रावत ने किया। बैठक में जिलाध्यक्ष नैनीताल केदार सिंह, सुंदरलाल, हरकेेश भारती, जम्मू प्रसाद, पुष्कर सिंह नंदाबल्लभ, विशन सिंह, जगदीश, नंदकिशोर तिवारी, मनमोहन नेगी जयकृत कठैत मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed