फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   class in road

अजब! सड़क किनारे चलती हैं कक्षाएं

Wed, 18 Dec 2013 11:13 PM IST
अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Wed, 18 Dec 2013 11:13 PM IST
विज्ञापन
class in road

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में एक ऐसा स्कूल है जिसकी कक्षाएं सड़क पर लगती है। राजकीय जूनियर हाईस्कूल तिमली भरदार का भवन बने भले ही छह माह हो गए हैं, लेकिन छात्र सड़क किनारे पत्थरों में बैठ कर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। वर्तमान में जूनियर हाईस्कूल तिमली भरदार खाद भंडार के दो कमरों में चल रहा है।

विज्ञापन


नौ छात्र हैं पंजीकृत
विद्यालय में नौ छात्र पंजीकृत हैं। स्कूल भवन नहीं होने की वजह से छात्र सड़क किनारे पथरीली जमीन पर बैठ रहे हैं। इससे सड़क से गुजर रहे वाहनों के शोर और धूल से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वर्ष 2009-10 में तिमली भरदार में सर्व शिक्षा अभियान के तहत स्कूल भवन को मंजूरी मिली थी।
विज्ञापन


भवन का हो चुका है निर्माण

छह लाख रुपये की लागत से करीब छह माह पूर्व नए भवन का निर्माण हो चुका है, जिसमें पर्याप्त कक्ष-कक्षाएं और मैदान हैं। बावजूद इसके भवन स्कूल को अभी तक हस्तांतरित नहीं हो पाया है। वहीं स्कूल भवन में झाड़ियां उग आई है। वहीं सीईओ हरी शंकर वर्मा का कहना है कि ऐसे मामला संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि भवन का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, तो अब तक शिफ्ट हो जाना चाहिए था। संबंधित सीआरसी से इसके कारण पूछे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed