फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   City police of four districts will get short range weapons

चार जिलों की सिटी पुलिस को मिलेंगे शॉर्ट रेंज वेपन

Wed, 15 Dec 2021 01:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
City police of four districts will get short range weapons
देहरादून। जल्द ही शहर में सिपाहियों के कंधे से भारी भरकम राइफलों का बोझ हटने वाला है। पुलिस ने चार जिलों में शहर क्षेत्र की पुलिस को शॉर्ट रेंज (कम मारक क्षमता) वाले हथियारों को देने का निर्णय लिया है। पुलिस का मानना है कि शहरों में लंबी दूरी के हथियारों की जरूरत नहीं पड़ती है। जबकि, ग्रामीण क्षेत्रों में एसएलआर जैसी आधुनिक राइफलों को दिया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी कॉन्फ्रेंस के पहले सत्र में एक महत्वपूर्ण बिंदू शहर की पुलिस को स्मार्ट बनाए जाने का भी था। इनमें शुरूआत में चार मैदानी जनपदों को शामिल किया गया है। देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर की सिटी पुलिस को शॉर्ट रेंज हथियार दिए जाएंगे। इनमें पिस्टल और रिवॉल्वर शामिल हैं। अभी तक इन जिलों में लगभग दो हजार से अधिक शॉर्ट रेंज वेपन मौजूद हैं। इनकी संख्या को और भी बढ़ाया जाएगा। ताकि सिपाहियों और दारोगाओं की जरूरत को पूरा किया जा सके।
विज्ञापन

ये है शॉर्ट रेंज हथियारों की स्थिति
देहरादून-हरिद्वार-नैनीताल-ऊधमसिंहनगर
9एमएम कार्बाइन- 207-158-146-143
9 एमएम पिस्टल- 427-249-108-222
ग्लॉक पिस्टल- 55-02-02-02
.38 बोर रिवॉल्वर- 91-44-57-51
.38 बोर स्पेशल रिवॉल्वर-20-20-20-20
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed