फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   city patrolling unit

पुलिस 'टीम' ने पुलिसवालों पर ही चलाया 'चाबुक'

Fri, 04 Apr 2014 02:09 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 04 Apr 2014 02:09 PM IST
विज्ञापन
city patrolling unit

यातायात नियमों की अवहेलना पर आम जनता के साथ गुरुवार को वर्दीधारियों पर भी कार्रवाई का चाबुक चला।

विज्ञापन


पढ़ें, पिन के चक्कर में झुग्गी बस्ती के लोगों से पिट गए नेताजी

सिटी पेट्रोलिंग यूनिट (सीपीयू) ने सख्ती दिखाते हुए 23 पुलिसकर्मियों का चालान किया। पूरे दिन कुल 757 वाहन चालकों का चालान कर 97,161 रुपए जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन


डीजीपी बीएस सिद्धू द्वारा गठित सीपीयू गुरुवार को दूसरे दिन भी पूरी सख्ती से कार्रवाई में जुटी रही। सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक मुख्य मार्गो पर विशेष अभियान चलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिन वसूले 60 हजार रुपए

city patrolling unit

तीसरे पहर के बाद देर शाम तक दूसरे चरण में कार्रवाई हुई। पहले दिन 654 वाहन चालकों के खिलाफ 60 हजार रुपए वसूल किए गए थे, जबकि गुरुवार को कार्रवाई और वसूली दोनों बढ़ गई।

पढ़ें, फौजियों पर कांग्रेस का जोर, भाजपा तलाश रही तोड़

इस बार ‘अपनों पर करम, गैरों पर सितम’ वाली स्थिति नहीं रही। यातायात नियमों का पालन न करने वाले 23 पुलिसकर्मियों को भी नहीं छोड़ा गया।

बता दें कि अब तक यातायात पुलिस स्टाफ पर कार्रवाई के मामले में विवादित रही है। लेकिन सीपीयू ने कहीं किसी को छूट नहीं दी। एसपी ट्रैफिक प्रदीप राय के मुताबिक 757 वाहनों पर कार्रवाई हुई। इनमें से 11 को सीज किए गए।

गच्चा देकर भागे युवक को पकड़ा
सीपीयू की टीम मातावाला बाग चौक के पास मुस्तैद थी। इस बीच बिना हेलमेट आ रहे एक स्कूटी सवार युवक ने तेज स्पीड में भागने का प्रयास किया। यूनिट के दारोगा और जवान ने पीछा कर आरोपी को दबोच लिया।

बाकायदा भागते समय उसकी वीडियोग्राफी भी की गई। बाद में युवक को फटकार लगाकर स्कूटी सीज कर दी गई।

नई पुलिस का शोर

city patrolling unit

यूनिट की दो दिन की कार्रवाई बेहद प्रभावी रही। असर यह है कि राजधानी के गली-मोहल्लों में यूनिट की पहचान नई पुलिस के रूप में बन रही है।

पढ़ें, राजनीतिक दलों ने पार की अश्लीलता की हद

सड़कों पर कमांडों की वर्दी में नजर आ रहे जवानों की कार्रवाई से नियम तोड़ने वालों में हड़कंप है।

गलियों में भी हो कार्रवाई

देहरादून के मुख्य मार्गों पर सीपीयू की कार्रवाई के बाद अब गली-मोहल्लों में भी अभियान की मांग उठने लगी है।

वरिष्ठ नागरिकों ने गुरुवार को एसपी ट्रैफिक प्रदीप राय से मिलकर बताया कि शहर की गलियों में युवा बिना हेलमेट और बिना लाइसेंस तेज रफ्तार में बाइक-स्कूटी दौड़ाते हैं।

पढ़ें, डाक विभाग ने ‘बैलगाड़ी’ से भेजी पोस्ट

कई बार ये हादसों का भी सबब बन चुके हैं। मांग की कि मुख्य मार्ग से हटकर गलियों में भी कार्रवाई की जाए।

चालान के रुपयों से चमकेगी पुलिस

city patrolling unit

वाहनों से चालान के तौर पर वसूले जाने वाले जुर्माने की 25 फीसदी रकम पुलिस वेलफेयर पर खर्च होगी, बाकी पुलिस मुख्यालय को दी जाएगी। चालान राजस्व के लिए यह नीति डीजीपी बीएस सिद्घू ने तय की है।

पढ़ें, देहरादून में सेना ने 'रोके' हजारों लोगों के रास्ते

लॉन्चिंग के बाद से सिटी पेट्रोलिंग यूनिट ने दो दिन में 1402 वाहनों के चालान कर करीब डेढ़ लाख जुर्माना वसूला है। अब तक की इस सबसे बड़ी कार्रवाई से उत्साहित पुलिस यूनिट को पूरा सपोर्ट कर रही है।

पुलिसकर्मियों को भी छूट नहीं
सिटी पेट्रोलिंग यूनिट की कार्रवाई से एक बार फिर राजधानी के यातायात में सुधार की उम्मीद जगी है। चूंकि यूनिट सीधे तौर पर डीजीपी से जुड़ी है, ऐसे में नियमों का उल्लंघन पर पुलिसकर्मियों को भी छूट नहीं है।

एसएसपी अजय रौतेला ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मुख्यालय स्तर से कई योजनाएं प्रस्तावित हैं। चालान की रकम इस पर खर्च होगी। यूनिट की कार्रवाई प्रभावी बनाने के लिए पुलिस भी सहयोग कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed