फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   City gasped due to four hours of traffic jam, distance covered in ten minutes in one and a half hour

Dehradun News: चार घंटे जाम से हांफा शहर, डेढ़ घंटे में तय हुई दस मिनट की दूरी

Sun, 21 Apr 2024 04:32 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
City gasped due to four hours of traffic jam, distance covered in ten minutes in one and a half hour
मतदान के दिन छुट्टी और फिर सप्ताहांत के कारण शहर में बड़ी संख्या में पर्यटकों के वाहन आ गए। लोग सुबह बाहर निकले तो उनका सामना लंबे जाम से हुआ। आईएसबीटी से निरंजनपुर मंडी तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। दून की सड़कें करीब चार घंटे तक जाम से हांफती रही। मुख्य सड़कों से लेकर कॉलोनियों व पर्यटन स्थल को जोड़ने वाली सड़कों पर दोनों तरफ जाम रहा। वाहन चालकों को दस मिनट की दूरी तय करने में एक से डेढ़ घंटे का समय लगा। जाम में फंसे लोगों की कड़ी धूप के चलते परेशानी बढ़ गई।
विज्ञापन


राजधानी जाम आए दिन लगता है, सप्ताहांत के कारण शनिवार को सुबह से ही ट्रैफिक धीमा हो गया था। 11 बजे तक तो शहर के ज्यादातर प्रमुख मार्गों पर भीषण जाम लग गया। करीब चार घंटे बाद वाहनों का दबाव कम हुआ तो यातायात सुचारू हुआ। सहारनपुर रोड़ पर आईएसबीटी के पास से ही निरंजनपुर मंडी तक ढाई किलोमीटर लंबा जाम रहा। वहीं माजरा, लाल पुल, सहारनपुर चौक, रेलवे स्टेशन, प्रिंस चौक, बल्लीवाला चौक, राजपुर रोड़, जाखन, मसूरी रोड़, घंटाघर, धर्मपुर चौक, रिस्पना पुल, कारगी चौक पर भी जाम लगा रहा। दोपहर में कड़ी धूप में वाहन चालकों को घंटों जाम में फंसना पड़ा। चौराहों पर दिनभर पुलिस के जवान यातायात सुचारू करने के प्रयास में लगे रहे। वहीं निरंजनपुर चौक में फायर बिग्रेड भी जाम में फंसी रही।
विज्ञापन

----------
सड़क किनारे खड़े वाहन बनते हैं जाम की वजह
दून में पार्किंग की बड़ी समस्या है। सड़कों के किनारे वाहन खड़े कर दिए जाते हैं, जो जाम का कारण बनते हैं। शनिवार को भी सहारनपुर रोड में सड़कों के किनारे बड़े वाहन खड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
जाम के कारण फुटपाथ पर चले दोपहिया वाहन चालक
सहारनपुर रोड़ पर दोपहर में लगे भीषण जाम से हर कोई परेशान रहा। सड़क पर वाहनों की भीड़ के चलते दोपहिया वाहन चालक फुटपाथ पर चलकर आगे बढ़ते दिखे।
-----------
वीकेंड के कारण वाहनों का दबाव था, जिस कारण शहर में जाम की स्थिति बनी। पुलिसकर्मियों को जाम खुलवाकर यातायात सुचारू करने के लिए निर्देशित किया गया, जिसके बाद जाम खुल गया।- अजय सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed