फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   city bus in nights in dehradun.

देर रात में आते-जाते हैं तो खुश कर देगी ये खबर

Sat, 27 Aug 2016 02:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 27 Aug 2016 02:26 AM IST
विज्ञापन
city bus in nights in dehradun.
रात में भी चलेंगी बसें - फोटो : AmarUjala

शहर के लोगों और पर्यटकों के लिए खुशखबरी है। दून में अब रात में भी सिटी बसों का संचालन होगा। इससे ऑटो संचालकों की कई गुणा किराया वसूलने की मनमानी पर लगाम लगेगी ही, साथ ही स्थानीय लोगों और पर्यटकों को रात के सफर में आसानी होगी।

विज्ञापन


आरटीओ सुधांशु गर्ग ने बताया कि अभी रात में आठ बजे तक सिटी बसों के संचालन का प्रावधान है। लेकिन अब ऑटो संचालकों के मनमाना किराया वसूलने की यात्रियों की शिकायत पर सिटी बसों के रात 11 बजे तक संचालन का प्रस्ताव बनाया जा रहा है। प्रस्ताव को आरटीए की मीटिंग में रखा जाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा उत्तराखंड परिवहन निगम को भी पत्र लिखकर आईएसबीटी पर रात में बाहर से आने वाली बसों का टाइम शेड्यूल मंगाया गया है। ताकि, सिटी बसों की टाइमिंग तय की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटी बसें चलेंगी 
संभागीय परिवहन विभाग का शहर में बड़ी बसों के स्थान पर 30 सीटर सिटी बसों के संचालन प्लान है। आरटीओ का कहना है कि इसका भी प्रस्ताव बनाया गया है। जिसे आरटीए की बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा। 


चालकों की ड्यूटी भी होगी तय
रात में सिटी बसों के संचालन की व्यवस्था होने के बाद चालकों की ड्यूटी भी तय की जाएगी। आरटीओ ने बताया कि रात में 11 बजे तक बसों का संचालन करने वाले चालक को दिन में 11 बजे के बाद ही बस संचालन की अनुमति दी जाएगी। ताकि, नींद के कारण कोई हादसा न हो। ड्यूटी चार्ट सिटी बस यूनियनों को आरटीओ में प्रस्तुत करना होगा। समय-समय पर इसकी चेकिंग भी की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed