कोरोना लॉकडाउन के बीच अब सीआईएससीई छात्रों को भी घर के पास से परीक्षा देने का मौका
- सात जून तक करना होगा अपने स्कूल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन
- सभी छात्रों को उनके होम स्टेट में अपने नजदीकी केंद्र पर मिलेगा परीक्षा का मौका
- जुलाई के पहले सप्ताह में प्रस्तावित हैं 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना लॉकडाउन के बीच सीबीएसई के छात्रों को राहत मिलने के बाद अब काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन, सीआईएससीई के 10वीं, 12वीं के छात्रों को भी घर के पास के स्कूल से परीक्षा देने का मौका मिलेगा। काउंसिल ने शनिवार को इसका आदेश जारी कर दिया है।
सीआईएससीई के चीफ एग्जीक्यूटिव एवं सेक्रेटरी गैरी अरॉथन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, ऐसे छात्र जो कि कोरोना लॉकडाउन की वजह से अपने घर चले गए हैं। उनके स्कूल दूसरे राज्यों में हैं, वह अब अपने राज्य व शहर में ही परीक्षा दे पाएंगे।
काउंसिल के मुताबिक, ऐसे छात्रों को अपने स्कूल में आवेदन करना होगा। स्कूल के माध्यम से काउंसिल की वेबसाइट पर एग्जाम सेंटर बदलने का आवेदन किया जाएगा। यह आवेदन काउंसिल के करियर पोर्टल के माध्यम से ही हो सकेगा। आवेदन के लिए सात जून अंतिम तिथि तय की गई है।
12वीं में इन विषयों की होगी परीक्षा
बायोलॉजी थ्योरी, बिजनेस स्टडीज, ज्योग्राफी, साइकोलॉजी, सोशियोलॉजी, होम साइंस थ्योरी, इलेक्टिव इंगलिश और आर्ट -क्राफ्ट
10वीं में इन विषयों की होगी परीक्षा
ज्योग्राफी एचसीजी पेपर-2, आर्ट पेपर-4, ग्रुप 3 इलेक्टिव, हिंदी, बायोलॉजी साइंस पेपर-3, इकोनोमिक्स ग्रुप-2 इलेक्टिव
दून, मसूरी, नैनीताल के छात्रों को फायदा
देहरादून में सीआईएससीई के सबसे ज्यादा स्कूल हैं। गुरु नानक एकेडमी के प्रिंसिपल पीएस कालरा के मुताबिक देहरादून शहर में ही करीब 54 स्कूल हैं जबकि मसूरी व अन्य शहरों में संख्या अलग है। उन्होंने कहा कि देहरादून, नैनीताल और मसूरी के बोर्डिंग स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को काउंसिल की इस छूट का फायदा मिलेगा। दरअसल, यह सभी स्कूल बंद हैं और इनके छात्र अपने घरों में हैं।
यह है काउंसिल की परीक्षाओं की प्रस्तावित तिथियां
10वीं की परीक्षाएं : दो जुलाई से 12 जुलाई के बीच
12वीं की परीक्षाएं : एक जुलाई से 14 जुलाई के बीच