फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Horse Forced to Smoke Weed at Kedarnath Trek Case Registered For Animal Cruelty in Uttarakhand News in Hindi

उत्तराखंड: गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर घोड़े-खच्चर को पिलाई सिगरेट, पशु क्रूरता में दर्ज हुआ मुकदमा

Sat, 24 Jun 2023 03:59 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 24 Jun 2023 03:59 PM IST
सार

सेक्टर मजिस्ट्रेट की शिकायत पर घोड़ा संचालक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।  पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दो वीडियो की पड़ताल भी की तो पाया कि गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर छोटी लिनचोली के समीप थारू कैंप का यह मामला है।

विज्ञापन
Horse Forced to Smoke Weed at Kedarnath Trek Case Registered For Animal Cruelty in Uttarakhand News in Hindi
केदारनाथ यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर थारू कैंप में घोड़े-खच्चर को सिगरेट पिलाने के मामले में पुलिस ने दो पशु संचालकों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। यात्रा शुरू होने के बाद से अभी तक पशु क्रुरता मामले में 14 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दो वीडियो, जिसमें घोड़े की नाक में सिगरेट डाली जा रही है। पुलिस ने इन दोनों वीडियो की पड़ताल की तो पाया कि गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर छोटी लिनचोली के समीप थारू कैंप का यह मामला है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...केदारनाथ गर्भगृह मामला: कमिश्नर की निगरानी में होगी जांच, सोने की परत चढ़ाने वाले सुनार को भी किया जाएगा शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में संबंधित सेक्टर मजिस्ट्रेट की शिकायत पर घोड़ा संचालक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक डाॅ. विशाखा अशोक भदाणे ने बताया कि घोड़े को सिगरेट पिलाने का यह पहला मामला है। पूरे पैदल मार्ग पर घोड़ा-खच्चरों की मॉनीटरिंग के लिए जरूरी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed