{"_id":"f5cee58f6c0376b0bc2ee7719be1ad76","slug":"chula-win-the-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट में चूला ने नलगांव को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट में चूला ने नलगांव को हराया
अमर उजाला, कर्णप्रयाग
Updated Sun, 08 Dec 2013 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लाक के कोटी में श्रीनंदा देवी एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज रविवार को हुआ। उद्घाटन मैच में चूला ने नलगांव को 53 रनों से हराया। प्रतियोगिता का उद्घाटन सिमली विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष मुन्ना सिंह नेगी ने किया।
विज्ञापन
पहले की बल्लेबाजी
कोटी के खेल मैदान में शुरू हुई प्रतियोगिता के पहले दिन चूला इलेवन ने टास जीता और बल्लेबाजी चुनी। चूला ने निर्धारित 15 ओवरों में नौ विकेट खोकर 115 रन बनाए। टीम के मातबर सिंह से ताबड़तोड़ 30 बन बनाए। नलगांव की ओर से सुदर्शन और विनोद ने 2-2 विकेट चटकाए।
विज्ञापन
62 रन पर आउट
लक्ष्य का पीछा करने उतरी नलगांव की टीम महज 62 रनों पर ढ़ेर हो गई। नलगांव के नवीन ने 20 रन बनाए। चूला के अनुज रावत ने 4 विकेट लिए। चूला के मातबर सिंह रावत को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर आयोजक समिति के अध्यक्ष मान सिंह रावत, उपाध्यक्ष जयवीर सिंह रावत, संयोजक युवक मंगल दल के अध्यक्ष प्रदीप रावत आदि मौजूद थे।