{"_id":"5995e7c14f1c1bf8168b474c","slug":"chlorine-gas-leaks-in-jal-sansthan-office-dehradun","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: जल संस्थान कार्यालय में क्लोरीन गैस लीक, सीपीयू जवान समेत आठ लोग अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: जल संस्थान कार्यालय में क्लोरीन गैस लीक, सीपीयू जवान समेत आठ लोग अस्पताल में भर्ती
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 18 Aug 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में बृहस्पतिवार की शाम क्लोरीन गैस का रिसाव होने की वजह से हड़कंप मच गया। गैस के प्रभाव से चार पुलिसकर्मी और चार बच्चों की हालत खराब होने पर उन्हें आनन-फानन में दून अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
जहां, ऑक्सीजन गैस न होने के कारण उन्हें सीएमआई रेफर कर दिया गया। सीएमआई में भी ऑक्सीजन की किल्लत के मद्देनजर चार पुलिसकर्मियों को छोड़कर बाकी को प्राइवेट अस्पताल महंत इंदिरेश में भर्ती कराया गया। देर रात तक शहर के अलग-अलग अस्पतालों में गैस के प्रभावितों के भर्ती होने का सिलसिला जारी था।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की रात करीब दस बजे राजपुर रोड स्थित जल संस्थान में क्लोरीन गैस का रिसाव शुरू हुआ। उस वक्त जल संस्थान के बाहर स्थित चौक पर सीपीयू के चार पुलिसकर्मी चेकिंग कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्हें बदबू का आभास हुआ तो वह जल संस्थान के भीतर दौड़े। अंदर जाते ही उनका दम घुटने लगा। उल्टियां आने लगी। फिर भी उन्होंने बेहोशी की हालत में पहुंच चुके तीन बच्चों को उठा लिया और बाहर की ओर निकल आए।
सीपीयू के दारोगा सुनील, दारोगा ललित बोरा, कांस्टेबल विकास सिंह और कांस्टेबल गंभीर सिंह के साथ ही चार बच्चों को दून अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें ऑक्सीजन न होने पर सीएमआई और फिर ऑक्सीजन की कमी से बच्चों को महंत इंदिरेश अस्पताल भेज दिया गया। खबर लिखे जाने तक कोई जनहानि सामने नहीं आई थी।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। एसएसपी निवेदिता कुकरेती, एसपी सिटी प्रदीप राय, सीओ सिटी चंद्रमोहन समेत कई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।