{"_id":"5c30a812bdec2256e05159cb","slug":"chinu-pandit-went-ramnagar-court-in-tight-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुख्यात चीनू पंडित की कड़ी सुरक्षा में पेशी, कोर्ट परिसर में रहा पुलिस का पहरा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुख्यात चीनू पंडित की कड़ी सुरक्षा में पेशी, कोर्ट परिसर में रहा पुलिस का पहरा
Sat, 05 Jan 2019 06:22 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 05 Jan 2019 06:22 PM IST
विज्ञापन
चीनू पंडित
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या समेत चौथ के मामले में रुड़की जेल में बंद चीनू पंडित को कड़ी सुरक्षा के बीच रामनगर कोर्ट में पेशी पर लाया गया। इस दौरान चीनू की पेशी को देखते हुए कोर्ट परिसर में पुलिस का कड़ा पहरा रहा। कोर्ट में पेशी होने के बाद चीनू को कड़ी सुरक्षा के बीच वापस जेल में शिफ्ट किया गया।
विज्ञापन
चीनू पंडित पर हत्या और चौथ मांगने के कई मामले दर्ज हैं। चीनू ने अपने दोस्त आकाश की गोली मारकर हत्या की थी। इसके बाद वह फरार हो गया था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दी थी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया था। इसके बाद देहरादून एसटीएफ ने चीनू को दून से ही गिरफ्तार किया था। एसटीएफ ने उसके पास से एक-47 और कार बरामद की थी। इसके बाद एसटीएफ ने उसे जेल भेज दिया था। देहरादून जेल में रहने के बाद चीनू को रुड़की जेल में शिफ्ट कर दिया था। तभी से वह रुड़की में बंद है।
विज्ञापन
शनिवार को भी चीनू की रामनगर कोर्ट में पेशी थी। सुबह ही पुलिस जेल पहुंची और चीनू को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेशी पर लाया गया। इस दौरान कोर्ट परिसर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। गंगनहर कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि चीनू की पेशी को देखते हुए कोर्ट परिसर में पुलिस तैनात की गई थी। कोर्ट में पेशी होने के बाद उसे वापस जेल में शिफ्ट करने पर पुलिस का पहरा हटा दिया गया था।
विज्ञापन