फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chinese Soldiers entered in chamoli district of uttarakhand india

भारतीय सीमा में चीन के 200 सैनिकों की घुसपैठ, आईटीबीपी के जवानों से नोंकझोंक

Mon, 31 Jul 2017 08:37 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 31 Jul 2017 08:37 PM IST
विज्ञापन
Chinese Soldiers entered in chamoli district of uttarakhand india

दोकलाम के बाद अब उत्तराखंड के चमोली जिले से लगी चीन सीमा पर भी तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। बताया जा रहा है कि विगत 26 जुलाई को जब देश की अंतिम चौकी रिमखिम में आईटीबीपी के जवान नियमित गश्त कर रहे थे, तभी करीब दो सौ चीनी सैनिक नो मेंस लेंड बाड़ाहोती में घुस आए। बताया जा रहा है कि चीनी सैनिक करीब एक घंटे तक बाड़ाहोती में जमे रहे। हालांकि जिला प्रशासन चीनी सैनिकों की घुसपैठ से साफ इंकार कर रहा है।  

विज्ञापन


चमोली से लगे सीमा क्षेत्र बाड़ाहोती में चीन की ओर से कई बार घुसपैठ की कोशिश की जा चुकी है। विगत तीन जून को बाड़ाहोती क्षेत्र में दो चीनी हेलीकॉप्टर बाड़ाहोती क्षेत्र में करीब तीन मिनट तक मंडराते रहे। इससे पहले वर्ष 2014 में एक चीनी हेलीकॉप्टर बाड़ाहोती क्षेत्र में काफी देर तक आसमान में मंडराता रहा। वर्ष 2015 में चीनी सैनिकों की ओर से भारतीय चरवाहों के खाद्यान्न को नष्ट कर दिया गया था। वर्ष 2016 में सीमा क्षेत्र के निरीक्षण पर गई चमोली प्रशासन की टीम का भी चीनी सैनिकों से सामना हुआ था।  
विज्ञापन

यहां बता दें कि चमोली जिले के अंतिम नगर क्षेत्र जोशीमठ से आईटीबीपी की अंतिम  रिमखिम चौकी करीब 105 किलोमीटर पर स्थित है। यहां से आगे नो मेंस लेंड बाड़ाहोती एरिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


26 जुलाई को बाड़ाहोती में चीनी सैनिकों की घुसपैठ की कोई सूचना नहीं है। उच्च अधिकारियों ने भी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मांगी है। जोशीमठ प्रशासन से भी मामले की जानकारी ली गई, लेकिन सीमा क्षेत्र में किसी भी प्रकार की  गतिविधि की सूचना नहीं मिली है।  
-आशीष जोशी, डीएम, चमोली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed