नोटिस के बाद भारत छोड़ने को तैयार हुए चीनी दंपत्ति दिल्ली के लिए रवाना, हर हरकत पर नजर रख रही पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पुलिस की चेतावनी के बाद चीन के दंपति बृहस्पतिवार को लालकुआं सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल का गेस्ट हाउस छोड़कर चले गए। दोनों ने एलआईयू को बताया कि वे निर्धारित समय सीमा से पहले भारत छोड़ देंगे।
पुलिस के अनुसार चीनी नागरिक लीयावो लीकिंग (पासपोर्ट संख्या 540141496) और सुकिन हे (पासपोर्ट संख्या 5382433) 19 मई 2018 को टूरिस्ट वीजा संख्या 900 ई 4बीसी 61 से भारत भ्रमण के लिए आए थे।
दोनों लालकुआं स्थित सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल के गेस्ट हाउस में ठहरे थे। एलआईयू की टीम ने जांच की तो पता चला कि वे पेपर मिल प्रबंधन से बिजनेस की बात करने लगे। एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने इस मामले में उच्चाधिकारियों से राय देने के बाद दोनों के खिलाफ देश छोड़ने की नोटिस जारी किया। नोटिस में चेतावनी दी गई कि पांच दिन में दोनों देश नहीं छोड़ते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
नोटिस मिलने के बाद दोनों देश छोड़ने के लिए तैयार हो गए। उन्होंने दूतावास के माध्यम से विमान का टिकट बुक कराया। एलआईयू निरीक्षक दीप भट्ट ने बताया कि दोनों बृहस्पतिवार की दोपहर तीन बजे लालकुआं से दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे।