फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   China will invest 5000 crore in Uttarakhand

उत्तराखंड में पांच हजार करोड़ का निवेश करेगा चीन, 15 हजार युवाओं को मिलेगी नौकरी

Tue, 25 Apr 2017 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 25 Apr 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
China will invest 5000 crore in Uttarakhand

पंजाब और हरियाणा के बजाय चीनी उद्यमियों को उत्तराखंड भाया है। निवेश करने की संभावना के मद्देनजर प्रदेश के दौरे पर आए शंघाई के लुओयांग चैंबर ऑफ कार्मस के सदस्यों ने सोमवार को विधानसभा में वित्त मंत्री प्रकाश पंत और उसके बाद राज्य सचिवालय में मुख्य सचिव एस. रामास्वामी से मुलाकात की।

विज्ञापन


इस मुलाकात को बेहद अहम बताते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि इससे प्रदेश में 5000 करोड़ रुपये के निवेश की संभावना है और जिसमें 10 से 15 हजार युवाओं को रोजगार मिल सकता है। बता दें कि सिडकुल सितारगंज में योयोगो कंपनी स्थापना का कार्य शुरू हो गया है। 600 करोड रुपए के पूंजी निवेश के पहले चरण में 300 करोड़ रुपए का कार्य चल रहा है। इस टेक्सटाइल इकाई से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन


झाऊशिया ओकाई द्वारा स्थापित इस औद्योगिक इकाई से प्रभावित होकर लुओयांग चैम्बर ऑफ  कॉमर्स के सदस्य उत्तराखंड में पूंजी निवेश के लिए दौरे पर हैं। इन्हें सिडकुल हरिद्वार और सितारगंज का भ्रमण कराया गया। सोमवार को विधानसभा प्रतिनिधिमंडल के 10 सदस्यीय दल ने वित्त मंत्री से मुलाकात की और राज्य में औद्योगिक निवेश की इच्छा जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंत ने कहा कि चीनी उद्यमियों ने हरियाणा और पंजाब का भी दौरा किया था। लेकिन निवेश के लिए उन्होंने उत्तराखंड में इच्छा जताई है। इससे राज्य के उद्योग व्यवसाय बढ़ाने में मदद मिलेगी तथा युवाओं को रोजगार के सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। 

चीनी निवेश एन्क्लेव स्थापित होगा

China will invest 5000 crore in Uttarakhand

उन्होंने सिडकुल प्रबंध निदेशक को निर्देश दिए कि वे उद्योग स्थापना में संगठन को बेहतर सेवाएं प्रदान करें। सितारगंज के विधायक सौरभ बहुगुणा ने चाइनीज प्रतिनिधिमंडल के उद्योग स्थापना की इच्छा का स्वागत किया।

इस अवसर पर लुओयांग चैम्बर्स ऑफ  कामर्स के अध्यक्ष चांग बाओपिन एवं सदस्य शांग यानवेई, झांग झांओगुओ, मिस झांग शियिंग, वांग जिजहाऊ, मिस वांग झान, चांग जिओविन एवं शाऊगैंग मौजूद थे।  

मुख्य सचिव ने कहा कि चीन के उद्योगों की सूची को देखते हुए राज्य में अलग से चीनी निवेश एंक्लेव की स्थापना की जाएगी। राज्य सरकार औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए विभिन्न प्रकार की सहूलियतें और छूट प्रदान कर रही है। राज्य की औद्योगिक नीति संबंधित सभी जानकारियां चीनी भाषा में अनुवाद कराकर निवेशकों को उपलब्ध कराया जाएगा।

चीनी उद्यमी राज्य में फार्मा, टेक्सटाइल्स, फल निर्मित वाइनरी, सौर ऊर्जा, कौशल विकास और मैन्युफैक्चरिंग से संबंधित इकाइयां स्थापित करना चाहते हैं। बैठक में प्रमुख सचिव उद्योग मनीषा पंवार, प्रमुख सचिव वित्त अमित नेगी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed