फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   china doing bad job in kailash project

कैलास भूक्षेत्र परियोजना पर चीन ने की धोखाधड़ी, दिखा रहा दादागिरी

Sun, 23 Jul 2017 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला,देहरादून Updated Sun, 23 Jul 2017 09:30 AM IST
विज्ञापन
china doing bad job in kailash project
kailash project

एशिया के पहले ट्रांसबाउंड्री कैलास पवित्र भूक्षेत्र परियोजना में चीन बदनीयती दिखा रहा है। वह परियोजना की प्रक्रिया से हटकर निर्णय ले रहा है। इससे परियोजना में अटकाव आ रहा है। चीन ने अभी तक परियोजना के संबंध में अपने अधिकारियों की बैठक नहीं की है, जिससे प्रक्रिया जहां की तहां अटकी हुई है। चीन के रवैये और परियोजना के विभिन्न पहलुओं के संबंध में संस्थानों ने अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेज दी है।

विज्ञापन


भारत, चीन और नेपाल के बीच चल रही कैलास पवित्र भूक्षेत्र परियोजना के दूसरे चरण की प्रक्रिया में चीन ने धोखाधड़ी वाला रवैया अपना लिया है। चीन ने अभी तक परियोजना से संबंधित अपने विभागों की बैठक बुलाकर नोडल एजेंसी अंतरराष्ट्रीय संस्था ईसी मोड को अपनी रिपोर्ट नहीं दी है।
विज्ञापन


जब तक यह रिपोर्ट नहीं आएगी परियोजना की प्रगति अटकी रहेगी। परियोजना के सूत्रों ने बताया कि यह तय हुआ था कि तीनों देश क्षेत्र का डाटा बेस तैयार करने के बाद अपने संबंधित मंत्रालयों से बात कर रिपोर्ट भेजेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

china doing bad job in kailash project
india china flag

इसके साथ ही चीन ने भारत और नेपाल से बात किए बिना एकतरफा निर्णय लेकर अपने हिस्से के भूक्षेत्र को राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दिया। चीन के अपनी ढपली अलग बजाने से परियोजना की एकरूपता खंडित हो रही है।

नोडल एजेंसी ईसी मोड ने इस संबंध में भारतीय वन्य जीव संस्थान में परियोजना से जुड़े संस्थानों के साथ बैठक की। इस मौके पर चीन के रवैये पर भी चर्चा की गई। ईसी मोड ने भारत और नेपाल से अपने वर्क प्लान को आगे बढ़ाने के लिए कहा है। इस संबंध में केंद्र सरकार को भी रिपोर्ट भेजी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed