फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   china army enter in uttarakhand barahoti border

भारतीय सीमा पर चार किमी. अंदर घुसे चीनी सैनिक, विरोध के बाद वापस लौटे

Thu, 13 Sep 2018 07:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 13 Sep 2018 07:13 AM IST
विज्ञापन
china army enter in uttarakhand barahoti border
ITBP

उत्तराखंड के चमोली जिले से लगी चीन सीमा क्षेत्र के बाड़ाहोती में चीनी सेना द्वारा घुसपैठ करने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक अगस्त माह में चीनी सेना ने तीन बार सीमा पर घुसपैठ की। जिसे लेकर अब ख़ुफ़िया तंत्र सक्रिय हो गया है। बताया जा रहा है कि चीनी सैनिक 4 किमी. तक आईटीबीपी की अग्रिम चौकी की ओर आ रहे थे। भारत की ओर से आईटीबीपी के जवानों ने चीन के सैनिकों को खदेड़ा तो वह वापस लौट गए। चीनी सेना 6, 13 और 15 अगस्त को भारतीय सीमा में घुसी। चमोली की जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया का कहना है कि इस मामले में कोई सूचना अभी तक जिला प्रशासन को नहीं मिली है। 

वहीं इन दिनों चीन सीमा क्षेत्र में भारत की ओर से सड़क विस्तार कार्य जोरशोर से चल रहा है। बुधवार को बीआरओ के शिवालिक परियोजना के मुख्य अभियन्ता भी सीमा क्षेत्र में सड़क का स्थलीय निरीक्षण करने जा रहे हैं।

विज्ञापन

27 जुलाई को भी चीनी सेना ने बाड़ाहोती क्षेत्र में की थी घुसपैठ

china army enter in uttarakhand barahoti border
बाराहोती बॉर्डर

इससे पहले 27 जुलाई को भी चीनी सेना ने बाड़ाहोती क्षेत्र में घुसपैठ की थी। जानकारी के मुताबिक दस जुलाई 2018 को तुनजुन ला के पास बाइक के जरिए एक चीनी सैनिक करीब 500 मीटर तक भारत की सीमा में घुस आया था। 
आईटीबीपी जवानों के विरोध के बाद चीनी सैनिक वापस चला गया। इससे पहले आठ जुलाई को भी आधा दर्जन छोटे वाहनों में सवार 32 चीनी सैनिकों ने भारतीय सीमा में घुसपैठ की।

चीनी सैनिक होतीगाड़ क्षेत्र में करीब चार किलोमीटर तक भारतीय सीमा में घुस आए। इसी दिन घोड़े पर सवार कुछ चीनी सैनिक भी भारतीय सीमा में दिखे थे। चीनी सैनिकों ने भारतीय चरवाहों को इशारे से वापस चले जाने के लिए कहा।

हालांकि चमोली की जिलाधिकारी स्वाती एस भदौरिया की तरफ से बाड़ाहोती क्षेत्र में प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम भेजे जाने की पुष्टि तो की गई थी, लेकिन सीमा क्षेत्र में घुसपैठ की किसी भी सूचना से उन्होंने इनकार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed