{"_id":"dcd8a3c693b7a4559a0936f47b2ab507","slug":"children-will-struggle-to-get-accreditation-from-bcci","type":"story","status":"publish","title_hn":"BCCI को क्रिकेट दिखाएगी ये 'चिल्लर पार्टी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BCCI को क्रिकेट दिखाएगी ये 'चिल्लर पार्टी'
राकेश शर्मा/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Mon, 23 Sep 2013 07:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब बीसीसीआई से उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन को बच्चे मान्यता दिलाएंगे। बच्चों ने राज्य की क्रिकेट एसोसिएशनों, संघों और नौकरशाहों को आइना दिखाने के लिए रणनीति बनाई है।
विज्ञापन
बच्चों की इस लड़ाई में उनके अभिभावक भी पूरा साथ दे रहे हैं। इसके लिए बच्चे शहरों में रैली और प्रदर्शन करेंगे। हल्द्वानी की कई क्रिकेट एकेडमियों के संचालकों ने इसकी पहल की है।
विज्ञापन
पढ़ें, केदारनाथः मिल गया भोले का नाग...
विज्ञापन
नहीं मिल रहा प्लेटफार्म
रैली और प्रदर्शन में ज्यादा से ज्यादा बच्चे और उनके अभिभावक जुड़ें इसके लिए जनसंपर्क किया जा रहा है। उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन को मान्यता नहीं मिलने से प्रदेश के युवा क्रिकेटरों को करियर बनाने और अपनी प्रतिभाएं दिखाने के लिए प्लेटफार्म नहीं मिल रहा है।
मान्यता की बात कई बार छिड़ी और 2002 से 2005 तक राज्य की क्रिकेट एसोसिएशन बीसीसीआई से संपर्क में रहीं, बीसीसीआई की टीम भी उत्तराखंड में दौरा करने आई, लेकिन उन्होंने अच्छा स्टेडियम और कई अन्य कमियां निकालते हुए यहां क्रिकेट एसोसिएशन को मान्यता देने से इनकार कर दिया था।
पढ़ें, केबीसी की हॉट सीट पर बैठा देहरादून का नौजवान
BCCI नहीं दी उत्तराखंड को मान्यता
तभी से उत्तराखंड में क्रिकेट एसोसिएशन, संघ और यहां तक नौकरशाह भी चुप्पी साधे हुए हैं। किसी ने एसोसिएशन को मान्यता दिलाने के प्रयास नहीं किए और न बीसीसीआई से किसी प्रकार का संपर्क साधा।
अब बच्चों ने एसोसिएशन को मान्यता दिलाने की ठानी है। क्रिकेट एकेडमी के संचालक दान सिंह भंडारी ने बताया कि बच्चों का साथ उनके अभिभावक भी देंगे। हल्द्वानी शहर में बड़ी संख्या में अभिभावक तैयार हो गए हैं। रैली की रणनीति बन गई है।
पढ़ें, देहरादून ने हिंदुस्तान को दिए संगीत के नए सुर
खेल निदेशालय ने नहीं की कोई पहल
सरकारों और राज्य के खेल निदेशालय ने क्रिकेट एसोसिएशन को बीसीसीआई से मान्यता दिलाने के लिए कभी पहल नहीं की है, जो बच्चे राज्य से बाहर निकलकर दूसरे राज्यों की एसोसिएशन से खेलें हैं आज उन्हें अच्छा प्लेटफार्म भी मिला है।