{"_id":"67e7f91db16e2689cc037612","slug":"children-should-try-harder-to-improve-their-exam-results-vikas-nagar-news-c-39-1-sdrn1026-119925-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: परीक्षाफल बेहतर बनाने के लिए और अधिक प्रयास करें बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: परीक्षाफल बेहतर बनाने के लिए और अधिक प्रयास करें बच्चे
विज्ञापन
- सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। डाकपत्थर के नई यमुना कॉलोनी स्थिति सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में वार्षिक परीक्षाफल व पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि परीक्षाफल को बेहतर बनाने के लिए छात्र-छात्राओं को मेहनत व लगन से प्रयास करना चाहिए।
इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रवक्ता कमलेश सिलोड़ी ने कहा कि विद्यालय का परीक्षाफल 98.96 प्रतिशत रहा है। उन्होंने बताया कि कक्षा नर्सरी में अभ्यांश चौहान प्रथम, कनक पंवार व अरनव दूसरे और लक्ष्य तीसरे स्थान पर रहे। इसी प्रकार के कक्षा एलकेजी में धानवी प्रथम, इशांत द्वितीय व सार्थक तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा यूकेजी में मिस्टी प्रथम, नव्या द्वितीय व शिवांश तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा एक में वैभव व शौर्य भंडारी प्रथम, विशांत दूसरे व प्रतीक चौहान तीसरे स्थान पर रहे। कक्षा दो में दिव्यांशी तोमर, निखिल व लविश, आर्यन सजवाण, कक्षा तीन में इस्माइल, कृतिक, साईना, कक्षा चार में यश सिंह पंवार, काजल, समृद्धि, कक्षा पांच में कुणाल नौटियाल, दिव्यांशु मिश्रा, काव्या खन्ना क्रमश: पहले दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। इस दौरान राजेश शर्मा, शरण सिंह राय, सिकंदर चौहान व प्रधानाचार्य अनुसूईया प्रसाद जखमोला आदि मौजूद रहे।