{"_id":"628e8525c1c6ac5e593c597d","slug":"children-scorched-by-current-due-to-water-line-dehradun-news-drn4127738195","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की लाइन की वजह से करंट से झुलसे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की लाइन की वजह से करंट से झुलसे बच्चे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनियावाला के सेवली रोड स्थित शेर सिंह बिष्ट के दो बच्चों के करंट से झुलसने के मामले में पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) के अधिकारियों ने जांच की। जांच के बाद प्राथमिक रिपोर्ट शासन और वसंत विहार पुलिस को दे दी गई है।
पिटकुल के मीडिया प्रभारी प्रवीन टंडन ने बताया कि शेर सिंह बिष्ट ने पिटकुल की लाइन के नजदीक मकान का निर्माण किया था, जिस पर पिछले साल 27 मई को उन्हें पिटकुल ने नोटिस जारी किया था। उन्हें कहा गया था कि वह मानकों के हिसाब से बिजली लाइन से दूरी सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि जांच में पाया गया है कि दोनों बच्चे छत पर पानी से खेल रहे थे। इस बीच बिजली चली गई। बिजली आई तो तेज धार निकली जो कि ऊपर से गुजर रही 132 केवी माजरा-झाझरा लाइन की जद में आ गई। इस वजह से दोनों बच्चे झुलस गए। मामले की रिपोर्ट विद्युत निरीक्षक उत्तराखंड शासन और वसंत विहार पुलिस को सौंप दी गई है। उन्होंने बताया कि अब शासन से विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण घटना से पीड़ित परिवार के प्रति संवेदनाएं भी व्यक्त कीं।
निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन
पिटकुल मुख्यालय में बुधवार को कनिष्क सर्जिकल एंड सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें इसमें 155 कर्मचारियों ने निशुल्क जांच कराई।