फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Children made diyas

Dehradun News: बच्चों ने दीये बनाए, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दी शानदार प्रस्तुति

Sat, 18 Oct 2025 02:37 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sat, 18 Oct 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Children made diyas
कुंजा ​स्थित एएआर रिवर डेल्स एकेडमी में दिया बनाकर प्रद​र्शित करते बच्चे। स्रोत विद्यालय
पछवादून के विद्यालयों में दीपावली का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इसके अतिरिक्त आर्ट क्राफ्ट प्रतियोगिताओं में दीये व ग्रीटिंग कार्ड आदि बनाए।
विज्ञापन


हरबर्टपुर क्षेत्र के ग्राम कुंजा स्थित एएआर रिवर डेल्स एकेडमी में दीपावली के अवसर पर बच्चों ने आकर्षक दिए व ग्रीटिंग कार्ड्स बनाए। इस दौरान उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रशासक मोहित कुमार, प्रधानाचार्य नजमा, रोज मैरी, रिया, ईरम, कशिश, ईशा, साक्षी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन




द सेपियंस स्कूल में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास व आध्यात्मिक वातावरण में मनाया गया। विद्यालय की विकासनगर व हरबर्टपुर शाखाओं में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने समूह गीत, नृत्य, चौपाई, भजन व दीपावली पर आधारित नाट्य प्रस्तुति दी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य नवीन तनेजा, गीता नेगी, निदेशक रश्मि गोयल, प्रबंधक रशिता सपरा, रविकांत सपरा ने सभी छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसबी कॉलेज ऑफ एजूकेशन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने लोक गीतों पर नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में उप प्राचार्य सुधा वर्मा, प्रियंका कौशिक, अमित शर्मा, जागृति परमार, राखी सोलंकी, महिपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।
द हिमालयन इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों ने दीया सजावट, रंगोली आदि कार्यक्रमों में उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य पंकज शर्मा, अनामिका पाराशर, रेणू चंदेल, श्वेतलाना आदि मौजूद रहीं।


विकासनगर के दुर्गा विहार स्थित यूरो किड्स प्री स्कूल में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इसके अलावा उन्होंने रंगोली व दीया सुसज्जित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। सेंटर हेड मनीष राणा ने दीपावली के महत्व व धार्मिक इतिहास के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर वरनिका, अयांश, यामी, लक्ष्य, अविरल, आदित्य, अविराज आदि ने कार्यक्रमों में प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed