फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Children complained about father to ASP in kashipur

बच्चों ने की पुलिस में शिकायत, कहा - एएसपी सर! पापा से बना रहता है जान का खतरा

Tue, 03 Mar 2020 11:17 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 03 Mar 2020 11:17 AM IST
सार

  • बच्चों की तहरीर पर पुलिस ने पिता पर दर्ज किया मुकदमा

विज्ञापन
Children complained about father to ASP in kashipur
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

अपने पिता की मारपीट से तंग आए बच्चों ने एएसपी से मिलकर तहरीर सौंपी। बच्चों की तहरीर पर एएसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी पिता पर मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही बच्चों को उनकी मां के सुपुर्द कर दिया। 

विज्ञापन


सोमवार को एक युवती अपनी बहन और एक भाई के साथ एएसपी राजेश भट्ट के कार्यालय पहुंची। युवती ने एएसपी भट्ट को बताया कि वह अपने पिता के साथ रहते हैं। पिता के रोजाना मारपीट और गाली गलौच करने से वह परेशान हैं।
विज्ञापन


मई-2019 से उनका बिजली का कनेक्शन कटा हुआ है लेकिन पिता को इसकी कोई परवाह नहीं है। उनकी स्कूल की फीस भी उनकी मां भरती है लेकिन पिता स्कूल जाने से मना करते हैं। बच्चों ने कहा कि उनका भविष्य उनके पिता के साथ सही नहीं है। उन्हें अपने पिता से जान का खतरा बना रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

बच्चों ने एएसपी से मां के साथ रहने की बात कही

बच्चों ने बताया कि पिता उनकी मां से भी मारपीट करते रहते थे। जिसके बाद उनकी मां जसपुर चली गई और वहीं नौकरी करने लगी। बच्चों ने एएसपी से मां के साथ रहने की बात कही।

इस पर एएसपी ने कोतवाली पुलिस को आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और बच्चों को मां के सुपुर्द करने के निर्देश दिए। पुलिस ने बच्चों की तहरीर पर आरोपी पिता हाजी मो. आमिर के खिलाफ धारा 323, 504, 506 के तहत केस दर्ज कर लिया है। 

मेरे सीओ कार्यकाल के दौरान भी यह मामला आया था। तब बच्चों के पिता ने लिखित रूप से बच्चों के साथ मारपीट न करने का आश्वासन दिया था। कई लोगों के समझाने पर वह पत्नी से झगड़ा न करने की बात भी कह चुका था लेकिन इसके बाद भी उसके बर्ताव में कोई फर्क नहीं आया। बच्चों को उनकी मां के सुपुर्द कर दिया गया है।
- राजेश भट्ट, एएसपी, काशीपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed