फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Child Scientist Neeraj Kumar Got award from president ramnath kovind

खेलने की उम्र में 8वीं का छात्र बना 'वैज्ञानिक', इस प्रोजेक्ट के लिए राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

Sun, 17 Mar 2019 12:16 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंपावत
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंपावत Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 17 Mar 2019 12:16 PM IST
विज्ञापन
Child Scientist Neeraj Kumar Got award from president ramnath kovind
खेलने की उम्र में 8वीं का छात्र बना 'वैज्ञानिक' - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के चंपावत राजकीय इंटर कॉलेज के आठवीं कक्षा के बाल वैज्ञानिक नीरज कुमार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गांधीनगर में हुए फेस्टिवल ऑफ इनोवेशन एंड इंटरप्रेनरशिप में सम्मानित किया। शुक्रवार को हुए कार्यक्रम में उन्हें इस सम्मान से नवाजा गया। 

विज्ञापन


राष्ट्रपति कोविंद ने उनके ऑटोमैटिक वाटर टैंक प्रोजेक्ट की प्रशंसा की। कार्यक्रम में देशभर के 60 बाल वैज्ञानिकों को प्रोजेक्टों के लिए सम्मान मिला। इस मौके पर बाल वैज्ञानिक नीरज कुमार के साथ मार्गदर्शक शिक्षक भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता मनोज कुमार जोशी भी थे। 

विज्ञापन

नीरज ने ऑटोमेटिक वाटर टैंक मॉडल बनाया है। लकड़ी का यह बॉक्स पानी के आम टैंक से अलग है। इसके भीतरी हिस्से में वाटर टैंक है। बाहर की तरफ नल लगा हुआ है। साथ ही एक प्रेशर-पैड बना हुआ है।

प्रेशर-पैड पर पांवों की सहायता से दाब डालने से तुरंत ही नल से पानी निकलने लगता है। दबाव के हटते ही पानी का निकलना भी बंद हो जाता है। दिव्यांग पांव के दबाव से इस टैंक का उपयोग कर सकते हैं। साथ ही इससे पानी की बर्बादी भी रुकेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed